{"_id":"68b1464d6c312931200adcd6","slug":"wife-used-to-make-reels-with-other-men-husband-came-home-overnight-then-the-next-day-the-dead-body-was-found-2025-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral News: गैर मर्दों संग रील बनाती थी पत्नी, पति को जैसे ही चला पता रातोंरात आया घर, फिर अगले दिन मिली लाश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral News: गैर मर्दों संग रील बनाती थी पत्नी, पति को जैसे ही चला पता रातोंरात आया घर, फिर अगले दिन मिली लाश
Fri, 29 Aug 2025 12:00 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:00 PM IST
सार
Viral News: एक दर्दनाक मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम रील बनाने की लत ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसी ही एक घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
पत्नी ने रील बनाने को लेकर दी जान
- फोटो : एक्स
विस्तार
सोशल मीडिया आज के समय में लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। कई लोग इसे मनोरंजन या जानकारी के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कभी-कभी इसका ओवर यूज रिश्तों में दरार तक डाल देता है। यहां तक कि कुछ मामलों में लोग अपनी जान तक गंवा बैठते हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम रील बनाने की लत ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसी ही एक घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना इस्लामनगर कस्बे के एक मोहल्ले की है। यहां 33 साल के सुनील नाम के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुनील करीब दस साल पहले वजीरगंज की रहने वाली लक्ष्मी से शादी के बंधन में बंधा था। दोनों के बच्चे भी हैं। सुनील पेशे से राजमिस्त्री था और गुरुग्राम में रहकर काम करता था। वहीं उसकी पत्नी लक्ष्मी इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती थी। उसने अपना अकाउंट बनाया हुआ था, जिस पर वह वीडियो और रील्स पोस्ट करती थी। उसके अकाउंट पर अब तक 352 पोस्ट हो चुके थे, जिनमें वह कभी पति सुनील के साथ तो कभी अपने बच्चों के साथ नजर आती थी।
विज्ञापन
गैर लोगों के साथ रील बनाती थी पत्नी
शुरुआत में सब ठीक चलता रहा, लेकिन बीते कुछ समय से उसके वीडियो में एक अन्य युवक भी दिखने लगा। जब यह बात घरवालों और आसपास के लोगों ने देखी तो उन्होंने सुनील को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद सुनील ने पत्नी से फोन पर कई बार बात की और उसे समझाया कि वह गैर मर्दों के साथ ऐसे वीडियो बनाना बंद करे। लेकिन लक्ष्मी अपनी आदत छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई। सोमवार को लक्ष्मी ने फिर एक युवक के साथ इंस्टाग्राम रील बना ली। यह देखकर सुनील बहुत परेशान हो गया। उसने तुरंत गुरुग्राम का काम छोड़ दिया और मंगलवार रात करीब 10 बजे गांव पहुंचा। रातभर पति-पत्नी के बीच इस बात को लेकर विवाद चलता रहा। सुनील ने अपनी पत्नी को समझाने की पूरी कोशिश की कि यह सब गलत है और परिवार की इज्जत पर असर डाल रहा है। लेकिन लक्ष्मी अपनी जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान
गांव लौटने के बाद दोनों के बीच रातभर जमकर झगड़ा हुआ। सुनील ने बार-बार पत्नी से कहा कि वह ऐसा करना बंद कर दे, क्योंकि इससे परिवार और रिश्ते पर असर पड़ रहा है। लेकिन लक्ष्मी अपनी जिद पर अड़ी रही। झगड़े का माहौल लगातार बिगड़ता चला गया। बुधवार की सुबह जब घर वाले उठे तो पता चला कि लक्ष्मी बिना बताए कहीं चली गई है। उसका मोबाइल फोन भी बंद था। सुनील और घरवालों ने दिनभर उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पत्नी के यूं अचानक घर छोड़कर जाने से सुनील बहुत दुखी और परेशान हो गया। उसे लगा कि अब समाज में उसकी इज्जत खत्म हो जाएगी। शाम तक खोजबीन करने के बाद सुनील अकेले घर लौट आया। वहां उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब उसका छोटा भाई दीपक कमरे में गया तो उसने सुनील को फंदे पर लटकते देखा। यह देखकर वह जोर-जोर से चिल्लाया और पूरे घर और गांव के लोग वहां इकट्ठा हो गए।