फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Wife sitting behind on bike fell down man had no clue Video goes viral on Internet see netizens reaction

Viral Video: बाइक पर पीछे बैठी पत्नी गिरी, शख्स को नहीं लगी भनक, लोग बोले- उस दिन ये घर के बाहर ही सोया होगा

Mon, 19 May 2025 11:59 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 19 May 2025 11:59 AM IST
सार

Bike Man Viral Video: वीडियो में एक शख्स बाइक चला रहा है और उसके पीछे उसकी पत्नी और बच्चा बैठे हैं। जैसे ही वह ट्रक के करीब पहुंचता है, वह अचानक बाइक को हल्का सा मोड़ देता है ताकि ट्रक से टक्कर न हो। इस दौरान बाइक का संतुलन थोड़ा बिगड़ता है और उसकी पत्नी नीचे गिर जाती है।
 

विज्ञापन
Wife sitting behind on bike fell down man had no clue Video goes viral on Internet see netizens reaction
बाइक से नीचे गिरी आंटी - फोटो : एक्स@terakyalenadena

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल जाता है। कहीं फनी वीडियो वायरल होते हैं तो कहीं ऐसे फोटो सामने आते हैं जो लोगों को चौंका देते हैं। कुछ पोस्ट तो इतने हैरान करने वाले होते हैं कि यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले लोग रोज ही ऐसे तमाम पोस्ट्स से रूबरू होते हैं। इसी कड़ी में एक और वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में एक आदमी अपनी बीवी और बच्चे को बाइक पर लेकर जा रहा होता है। तभी अचानक उसकी पत्नी बाइक से गिर जाती हैं, लेकिन शख्स को इस बात की भनक तक नहीं लगती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में एक शख्स बाइक चला रहा है और उसके पीछे उसकी पत्नी और बच्चा बैठे हैं। जैसे ही वह ट्रक के करीब पहुंचता है, वह अचानक बाइक को हल्का सा मोड़ देता है ताकि ट्रक से टक्कर न हो। इस दौरान बाइक का संतुलन थोड़ा बिगड़ता है और उसकी पत्नी नीचे गिर जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


व्यक्ति को नहीं पड़ती इस बात की भनक
सबसे हैरानी की बात यह है कि उस व्यक्ति को यह पता ही नहीं चलता कि उसकी पत्नी पीछे से गिर चुकी है। वह बिना कुछ महसूस किए आगे बढ़ता रहता है। एक राहगीर यह सब देखता है और बाइक वाले के पीछे जाकर उसे रोकता है और पूछता है कि उसकी पत्नी कहां गई। लेकिन उस आदमी के चेहरे पर कोई चिंता नहीं झलकती। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है और इसके बाद क्या हुआ, यह नहीं दिखाया गया।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह वीडियो एक्स पर @terakyalenadena नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। मजेदार अंदाज में कैप्शन दिया गया है,  "मुसीबत से छुटकारा पाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।" इस वीडियो को अब तक 52 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यूजर्स लगातार इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बच्चा भी परेशान लग रहा है।" तो दूसरे ने कहा, "उस दिन ये आदमी घर के बाहर ही सोया होगा।" एक और यूजर का कमेंट था, "कानों तक बात नहीं पहुंच रही," जबकि किसी ने लिखा, "शायद नशे में है।" लोगों का मानना है कि इस तरह के वीडियो मनोरंजन तो करते हैं, लेकिन साथ ही यह भी दिखाते हैं कि कभी-कभी इंसान कितनी बड़ी बात को भी नजरअंदाज कर देता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed