{"_id":"684a73c0778d922893074ce0","slug":"wife-could-not-tolerate-husbands-infidelity-beat-him-with-slippers-on-the-road-video-goes-viral-on-internet-2025-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: पति की बेवफाई नहीं झेल पाई पत्नी, सड़क पर चप्पलों से पीटा, फिर तुरंत पुलिस के पास की शिकायत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: पति की बेवफाई नहीं झेल पाई पत्नी, सड़क पर चप्पलों से पीटा, फिर तुरंत पुलिस के पास की शिकायत
Thu, 12 Jun 2025 12:03 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:03 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला अपने पति पर चीख-चीखकर आरोप लगाती है और कहती है, "अब क्या कहें, दूसरी औरत रख ली इसने 10 साल से"। वह गुस्से में चप्पल निकालती है और अपने पति की पिटाई शुरू कर देती है।
विज्ञापन
महिला ने पति को चप्पलों से पीटा
- फोटो : एक्स
विस्तार
पति-पत्नी के बीच तकरार होना कोई अलग बात नहीं है, लेकिन जब यह घरेलू विवाद सड़कों तक आ जाए और बहस की जगह चप्पलों से समाधान होने लगे तो मामला गंभीर हो जाता है। हाल ही में, एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला अपने पति को पब्लिकली चप्पलों से पीटती नजर आ रही है। उसका आरोप है कि उसका पति पिछले कई सालों से किसी दूसरी महिला के साथ संबंध रख रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला अपने पति पर चीख-चीखकर आरोप लगाती है और कहती है, "अब क्या कहें, दूसरी औरत रख ली इसने 10 साल से"। वह गुस्से में चप्पल निकालती है और अपने पति की पिटाई शुरू कर देती है। इतना ही नहीं जब पति वहां से निकलने की कोशिश करता है तो पत्नी उसके पीछे भागती है और चप्पल फेंक कर मारती है। यह पूरी घटना लगभग 27 सेकंड के वीडियो में कैद है, जो अब इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन
पति ने की महिला से बेवफाई
यह घटना बरेली की बताई जा रही है और अब मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है। जानकारी के अनुसार महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी है। इस घटना को देखने के लिए सड़क पर अच्छी-खासी भीड़ भी जमा हो गई थी, लेकिन किसी ने विवाद को शांत कराने की कोशिश नहीं की। इस वायरल वीडियो को X पर कई लोगों ने शेयर किया है। एक यूजर @priyarajputlive ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “बरेली में सड़क पर पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने चप्पलों से की पति की धुनाई।” इस पोस्ट के जवाब में बरेली पुलिस के आधिकारिक हैंडल @bareillypolice ने जानकारी दी कि “प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को मामले की जांच करने और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”
विज्ञापन
पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई
मामले को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। लोगों का मानना है कि यह घटना यह दिखाती है कि जब रिश्तों में बातचीत की कमी हो जाए तो विवाद सड़क पर भी आ सकता है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग महिला की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इसे पब्लिकली तमाशा कहकर आलोचना कर रहे हैं।