फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   why driver put sand in train engine viral video do you know the reason Indian Railways

Viral Video: ट्रेन के इंजन में ड्राइवर ने डाल दिया एक बोरी बालू, वायरल हुआ वीडियो, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 22 Jul 2025 06:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Jul 2025 06:21 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रेन का लोको पायलट, यानी ड्राइवर इंजन के ऊपर चढ़कर एक छेद में रेत डाल रहा है। उसने पूरी एक बोरी रेत को इंजन में डाल दिया। यह देखकर सोशल मीडिया पर लोग काफी हैरान हैं।

विज्ञापन
why driver put sand in train engine viral video do you know the reason Indian Railways
ट्रेन के इंजन में ड्राइवर ने डाल दिया एक बोरी बालू, वायरल हुआ वीडियो - फोटो : Instagram/kamleshshergill72

विस्तार

Viral Video: एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए लोग अक्सर ट्रेन यात्रा करते हैं। ट्रेन से सफर सस्ता और आरामदायक माना जाता है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ट्रेन से संबंधित एक अनोखी चीज देखने को मिली है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रेन का लोको पायलट, यानी ड्राइवर इंजन के ऊपर चढ़कर एक छेद में रेत डाल रहा है। उसने पूरी एक बोरी रेत को इंजन में डाल दिया। यह देखकर सोशल मीडिया पर लोग काफी हैरान हैं। लोगों का सवाल है कि आखिर ड्राइवर ने ऐसा क्यों किया है? 

विज्ञापन


क्यों इंजन में डाली रेत?

हम सभी जानते हैं कि ट्रेन के पहिए और पटरी दोनों ही लोहे की बनी होती हैं। इस वजह से पानी पड़ने से चिकनाहट बढ़ जाती है और घर्षण कम हो जाता है। इसकी वजह से पहिए के फिसलने का खतरा रहता है। घर्षण को बढ़ाने के लिए ही रेत को पटरियों पर डाला जाता है। इससे डिब्बे में रेत डाली जाती है, उसे सैंड बॉक्स कहते हैं। इसी सैंड बॉक्स से रेत पटरियों पर छोड़ी जाती है ताकि फिसलन कम हो सके और ट्रेनें आसानी से बिना किसी हादसे के चल सकें
विज्ञापन


वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @kamleshshergill72 नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें एक ट्रेन का ड्राइवर इंजन के आगे चढ़कर उसके अंदर एक बोरी रेत डाल रहा है। लगे लोहे पर खड़ा होकर हाथों में बोरी भरकर रेत पकड़ा हुआ है। इसके बाद वो इंजन में मौजूद एक छेद में बोरी को पलट देता है। पूरी बोरी वो इंजन के अंदर ही डाल देता है। यह देखकर लोग हैरान हैं और सोच में पड़ गए कि आखिर ऐसा क्यों किया? 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by kamleshshergill 🇮🇳 (@kamleshshergill72)




Viral Video: कभी देखा है सांप को जम्हाई लेते हुए? देखने वालों की फटी रह गई आंखें, जानें क्या है पीछे का राज?

Zara Hatke: छह दिनों तक सांस को रोक सकता है ये जीव, जानिए कैसे रहता जिंदा

वायरल वीडियो को तीन करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने इस प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने बताया है कि ऐसे क्यों किया जाता है। एक शख्स ने कहा है कि ब्रेक के लिए ऐसा किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed