Viral Video: दूल्हा हुआ अस्पताल में भर्ती तो दुल्हन ने भी वहीं की शादी, लोग बोले- किस्मत वाला है या पैसे वाला
Viral Video: ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है। यह वीडियो एक शादी से जुड़ा हुआ है। लेकिन यह शादी नॉर्मल जगह पर नहीं बल्कि अस्पताल में हुई और यही वजह है कि यह वीडियो वायरल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजकल हम सभी के हाथ में स्मार्टफोन है और यही वजह है कि जब भी हमारे आसपास कुछ नया, अलग या अजीब होता है तो लोग तुरंत उसे अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेते हैं। कई बार लोग उस वीडियो को सिर्फ अपनी यादों के लिए रखते हैं, लेकिन बहुत से लोग उसे सोशल मीडिया पर डाल देते हैं। इसके बाद इंटरनेट की जनता उस वीडियो को देखती है, शेयर करती है और तरह-तरह के रिएक्शन देती है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल हो जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है। यह वीडियो एक शादी से जुड़ा हुआ है। लेकिन यह शादी नॉर्मल जगह पर नहीं बल्कि अस्पताल में हुई और यही वजह है कि यह वीडियो वायरल हो गया। आमतौर पर अगर शादी के आस-पास कोई बड़ी दिक्कत आ जाए जैसे कि किसी का स्वास्थ्य खराब हो जाए या कोई हादसा हो जाए तो परिवार वाले शादी को आगे बढ़ा देते हैं या कुछ दिनों के लिए टाल देते हैं। लेकिन इस शादी में ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। यहां तो दूल्हे का पैर ही टूट गया और वह अस्पताल में भर्ती हो गया फिर भी शादी की रस्में समय पर पूरी की गईं।
View this post on Instagram
अस्पताल में हुई शादी
वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि दूल्हा अस्पताल के बेड पर लेटा हुआ है। पैर टूटने के कारण वह चल-फिर नहीं पा रहा, लेकिन फिर भी उसने शादी का जोड़ा पहन रखा है और पूरी तरह से तैयार है। उसके पास ही दुल्हन बैठी दिखाई देती है। अस्पताल के कमरे में ही शादी की रस्में निभाई जा रही हैं। यह नजारा किसी को भी हैरान कर सकता है क्योंकि आमतौर पर ऐसी स्थिति में लोग शादी को टाल देते हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
हालांकि यह वीडियो कब का है और कहां का है इसकी जानकारी साफ तौर पर नहीं दी गई है। लेकिन वायरल जरूर हो रहा है और हजारों लोग इसे देख चुके हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghoshpampa165 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 5 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और लगातार लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी बेहद मजेदार और दिलचस्प रही हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “इतनी क्या जल्दी थी शादी की?” दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “दूल्हे को सब्र नहीं था।” वहीं तीसरे यूजर ने हंसी-हंसी में कहा, “पक्का सरकारी नौकरी होगी, तभी इतनी जल्दी शादी करनी पड़ी।” चौथे यूजर ने लिखा, “चाहे हालत जैसी भी हो, लेकिन शादी तो रुकनी ही नहीं चाहिए।” एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “ये दूल्हा किस्मत वाला है या पैसे वाला।”