फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   When the child got upset due to studies he said this to the mother video goes viral

Viral Video: पढ़ाई से इतना परेशान हुआ बच्चा, मां को कह डाली ये बातें; देखें वीडियो

Thu, 01 May 2025 02:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 01 May 2025 02:53 PM IST
सार

Mother And Child Viral Video: एक मासूम का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है और ये वीडियो हर किसी को हंसा रहा है। आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो।

विज्ञापन
When the child got upset due to studies he said this to the mother video goes viral
बच्चे का पढ़ाई करते वीडियो वायरल। - फोटो : Instagram/pisceannoddy

विस्तार

Emotional Child Viral: कहते हैं घर में बच्चे होते हैं तो सभी का मन लगा होता है और घर का माहौल भी सही रहता है। पर ये भी ध्यान रखना होता है कि जरा सा अगर इन बच्चों को कुछ कह दो तो ये बिगड़ भी जाते हैं। वो भी खासतौर पर पढ़ने के लिए। दरअसल, कई बच्चे तो पढ़ाई में तेज होते हैं, लेकिन कई बच्चे ऐसे भी होते हैं जिन्हें पढ़ना नहीं होता या उनका मन नहीं होता।

विज्ञापन


ज्यादातर ये दिक्कत छोटे बच्चों के साथ होती है। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो छाया हुआ है जिसमें एक मासूम को पढ़ाई के लिए कहा जा रहा है और उसके बाद वो क्या जवाब दे रहा है। ये आप इस वायरल वीडियो में सुन सकते हैं। ये बच्चा अपनी मां को कुछ ऐसा कह देता है जो इंटरनेट पर छाया हुआ है। तो चलिए देखते हैं वीडियो... 
विज्ञापन


क्या है इस वीडियो में?

इस वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा है और एक उसकी मम्मी है। मां अपने बच्चे को पढ़ा रही है और कुछ लिखने को बोल रही है। वीडियो में मां को ये कहते हुए देखा जा सकता है कि बेटा आपने बिल्कुल सही लिखा है। बस इस बात का बच्चा जवाब देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चा कहता है मैं आपके स्कूल का क्यों लिखूं*...2 मैं अपने स्कूल का लिखूंगा, आप तो किसी और स्कूल में पढ़ते हो न, तो मैं अपने स्कूल में पढ़ाया हुआ ही लिखूंगा। इस पर पिता भी अपने बच्चे से लिखने के लिए बोलते हैं जिस पर बच्चा पिता से कहता है कि मैंने अपने स्कूल में ऐसे ही सीखा था। इस पर बच्चे के  माता-पिता कहते हैं कि आपने जैसे सीखा है वैसे ही लिखो और रोना बंद करो।

फिर जब बच्चा अपना कॉपी में लिख रहा होता है तो उसके मम्मी-पापा खुश हो जाते हैं और कहते हैं बच्चे ऐसे ही लिखना था और आपने बिल्कुल सही लिखा है। पर बच्चा पढ़ाई करते हुए काफी चिड़चिड़ा हो रहा है और फिर वो रोना बंद नहीं करता है और रोते-रोते अपनी मां से कहता है कि आपने तो कुछ और बताया था। इस पर मां माफी मांगती है, लेकिन बच्चा नहीं मानता और मां को मारने क बात कहता है। इस पर पिता बच्चे को रोकते हैं और उसे कहते हैं कि बेटा ये आपकी गलत बात है।

पर बच्चा कहता है कि गलती आपकी है और मैं आपको पीटूंगा नहीं ऐसा तो हो नहीं सकता। फिर मां गुस्से में तेज आवाज में बच्चे को बोलती है कि चुपचाप लिखो वरना मम्मी बहुत गुस्सा हो जाएगा और फिर सोना है जल्दी लिखो। पर बच्चा अभी भी रो रहा है।


मिलियन हो चुके हैं व्यूज, जानें लोगों की प्रतिक्रिया भी

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 मिलियन से भी अधिक लोग देख चुके हैं और लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'बच्चों के लिए टीचर की बात पत्थर की लकीर होती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मेरा बच्चा भी ऐसा ही है।

यहां देखें बच्चे का वीडियो:-


View this post on Instagram

A post shared by Prakrit Sharma (@pisceannoddy)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed