Viral Video: ऊंट ने जब पहली बार देखा समंदर तो खुशी के मारे उछलने लगा, लहरों के साथ खेलने का वीडियो वायरल
Viral Video: यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक ऊंट पहली बार समुद्र के किनारे पहुंचता है और लहरों को देखकर बेहद खुश हो जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊंट को 'रेगिस्तान का जहाज' कहा जाता है क्योंकि यह रेतीले इलाकों में बिना थके और बिना पानी पिए लंबे समय तक सफर करने की क्षमता रखता है। रेत के समंदर में इसकी मजबूती और सहनशक्ति बेजोड़ होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही ऊंट अगर समुद्र के किनारे पहुंचे तो उसका रिएक्शन कैसा होगा? हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो इस सवाल का बेहद खूबसूरत जवाब देता है। अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऊंट जब पहली बार पानी देखता है तो उसका रिएक्शन कैसा होता है, इस बारे में दिखाया गया है। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक ऊंट पहली बार समुद्र के किनारे पहुंचता है और लहरों को देखकर बेहद खुश हो जाता है। वह समुद्र के पानी में मस्ती करने लगता है, अपनी लंबी टांगों से पानी को उछालता है और लहरों के साथ खेलता नजर आता है। यह सीन इतना प्यारा है कि जिसने भी देखा, मुस्कुराए बिना नहीं रह पाया।
A CAMEL'S REACTION WHEN IT SEES AN OCEAN FOR THE FIRST TIME. pic.twitter.com/IQuA5KqC9l
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) July 4, 2025
पानी को देखकर उछला ऊंट
ऊंट का यह चुलबुला रूप देखने लायक है। रेगिस्तान जैसे सूखे और गर्म इलाकों का यह निवासी जब पानी की ठंडी लहरों से टकराता है, तो उसका उत्साह देखते ही बनता है। ऐसा लग रहा था जैसे वह इस नए अनुभव को पूरे दिल से जी रहा हो। गुजरात के कच्छ इलाके में एक खास प्रजाति के ऊंट पाए जाते हैं, जिन्हें 'खराई ऊंट' कहा जाता है। ये ऊंट नॉर्मल ऊंटों से अलग होते हैं क्योंकि ये पानी में तैर सकते हैं। ये बिना किसी मदद के 3 किलोमीटर तक समुद्री पानी में तैरने की क्षमता रखते हैं। अक्सर यह प्रजाति समुद्री खाड़ियों में घूमते और चारा चरते देखी जाती है।
खराई प्रजाति के हैं ये ऊंट
वीडियो में जो ऊंट नजर आ रहा है, वह भी इसी खराई प्रजाति का हो सकता है। उसका आत्मविश्वास और पानी में मस्ती करना यह दिखाता है कि वह पानी से डरता नहीं, बल्कि उसमें सहज है। यह वीडियो यह भी साबित करता है कि ऊंट सिर्फ रेगिस्तान में ही नहीं, बल्कि बाकी के वातावरण में भी खुद को ढाल सकता है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
लोगों ने इस वीडियो पर खूब प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा, “ऊंट को लहरों में खेलते देखना किसी चमत्कार से कम नहीं।” वहीं, एक और ने कहा, “इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया, जानवरों की खुशी देखना सबसे सुकून देने वाला अनुभव है।”