फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   When the cab suddenly broke down the woman got angry and said to the driver Video goes Viral on Internet

Viral Video: अचानक से बिगड़ी कैब तो भड़की महिला, ड्राइवर को बोला- चप्पल से मारूंगी मुंह पे, तेरी औकात क्या है

Tue, 09 Sep 2025 10:04 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 09 Sep 2025 10:04 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि महिला कैब में बैठने से पहले ही कार की खस्ता हालत देखकर भड़क जाती है। वह ड्राइवर से कहती है कि ऐसी गाड़ी लेकर क्यों चलते हो। इसके बाद अचानक बीच रास्ते में गाड़ी खराब हो जाती है।

विज्ञापन
When the cab suddenly broke down the woman got angry and said to the driver Video goes Viral on Internet
कैब ड्राइवर से भिड़ी महिला - फोटो : एक्स@DeepikaBhardwaj

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और गुस्से में भी. यह वीडियो एक महिला और उबर कैब ड्राइवर के बीच हुए झगड़े का है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला गाड़ी की हालत पर नाराज होकर ड्राइवर से जोरदार बहस करने लगती है। कहा जा रहा है कि यह पूरा मामला सिर्फ 150 रुपये के रिफंड को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि महिला ड्राइवर को धमकाने लगी। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि महिला कैब में बैठने से पहले ही कार की खस्ता हालत देखकर भड़क जाती है। वह ड्राइवर से कहती है कि ऐसी गाड़ी लेकर क्यों चलते हो। इसके बाद अचानक बीच रास्ते में गाड़ी खराब हो जाती है। मजबूरी में राइड कैंसल करनी पड़ती है, जिससे महिला और ज्यादा नाराज हो जाती है। वह ड्राइवर से कहती है कि अब उसे पूरा रिफंड चाहिए, वरना वह चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कैब खराब होने पर ड्राइवर से भिड़ी महिला
बहस के दौरान महिला के लहजे में गुस्सा साफ दिखाई देता है। वह ड्राइवर से कहती है, "नहीं चल रही तो बेच दे। दो कौड़ी की घटिया गाड़ी लेकर चल रहा है।" इस पर ड्राइवर शांत रहकर जवाब देता है कि यही उसकी रोजी-रोटी है, लेकिन महिला का गुस्सा थमने का नाम नहीं लेता और वह लगातार अपशब्द बोलती रहती है।

महिला ने ड्राइवर को दिया धमकी
यही नहीं, महिला इतनी भड़क जाती है कि ड्राइवर को जूते से मारने और पब्लिक से पिटवाने तक की धमकी देती है, उसके शब्द थे, "मैं तो मारूंगी ही, पब्लिक से भी पिटवाऊंगी। उतारकर दिखा। तेरी औकात ही क्या है।" ड्राइवर जब यह कहता है कि वह कंपनी में उसकी शिकायत करेगा तो महिला और ज्यादा आग बबूला हो जाती है। वीडियो के अंत में महिला यह तक कह देती है कि वह ड्राइवर को पाई-पाई के लिए मोहताज कर देगी। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जाने लगी।


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी खूब आईं। ज्यादातर लोगों ने महिला के व्यवहार की कड़ी आलोचना की और कहा कि किसी के कामकाज का मजाक उड़ाना और अपमान करना गलत है। वहीं, कुछ लोगों ने महिला का पक्ष भी लिया, उनका कहना है कि कैब सर्विस और ड्राइवर की लापरवाही भी किसी से छुपी नहीं है, इसलिए महिला को गुस्सा आना स्वाभाविक है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसी ही महिलाएं फ्रीडम ऑफ स्पीच का गलत इस्तेमाल करती हैं।" वहीं, दूसरे ने महिला का समर्थन करते हुए कहा, "मुझे इसमें महिला कहीं से भी गलत नहीं लगी। कई बार कैब वाले भी ग्राहकों को परेशान करते है।" इस वीडियो को एक्स पर @DeepikaBhardwaj नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया। इस पोस्ट में लिखा गया, "ऐसी महिलाओं को इनके घरवाले कैसे बर्दाश्त करते होंगे? शुक्र है कि ड्राइवर ने इसे रिकॉर्ड कर लिया। वरना महिला उस पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप भी लगा सकती थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed