फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   West Bengal Girl Creates New Record For Sleeping, Wins Rs 6 Lakh

Sleeping Record: इस लड़की ने बनाया सोने का रिकाॅर्ड, साढ़े चार लाख लोगों को हराया, मिले इतने लाख रुपये

Wed, 07 Sep 2022 05:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Sep 2022 05:41 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Girl Creates New Record For Sleeping, Wins Rs 6 Lakh
लड़की ने बनाया सोने का रिकाॅर्ड - फोटो : Twitter/@singhhsankalp

Sleeping Record: दुनिया में सभी लोगों को सोन की जरूरत पड़ती है। कई लोग आठ-आठ घंटे तक सोते हैं, तो कुछ लोग कम ही नींद लेते हैं। हालांकि स्वस्थ रहने के लिए हर इंसान को कम से कम छह घंटे सोना चाहिए। यह भी व्यक्ति की उम्र पर निर्भर करता है। अब एक लड़की ने सोने के मामले में साढ़े चार लाख लोगों को पीछे छोड़ दिया है। यह लड़की पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। पश्चिम बंगाल के हुंगली की रहने वाली लड़की ने सबसे अच्छी नींद का खिताब जीता है। इस खिताब को जीतने के बाद लड़की को छह लाख रुपये का इनाम दिया गया है। 

विज्ञापन


खिताब जीतने वाली लड़की का नाम त्रिपर्णा है जो हुगली के श्रीरामपुर की रहने वाली है। सर्वश्रेष्ठ नींद में सोने की प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें लड़की समेत साढ़े चार लाख लोगों ने हिस्सा लिया था। लेकिन लड़की ने सभी लोगों को सर्वश्रेष्ठ नींद में सोने के मामले में पीछे छोड़ दिया और खिताब अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


खिताब जीतने के बाद त्रिपर्णा ने मीडिया को बताया कि उनको एक ऑनलाइन वेबसाइट से माध्यम से इस प्रतियोगिता के बारे में जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि वेबसाइट से पता चला कि ऑल इंडिया लेवल पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद त्रिपर्णा इस प्रतियोगिता में शामिल हुईं। इस सोने वाली प्रतियोगिता में साढ़ चार लोगों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में 15 लोगों को चयनित किया गया था जिसमें फाइनल स्तर के लिए चार लोगों को चुना गया था। फाइनल में हुगली के श्रीरामपुर की रहने वाली त्रिपर्णा ने सर्वश्रेष्ठ सोने वाले व्यक्ति का खिताब जीत लिया। 


इस प्रतियोगिता में हर शख्स को एक मैट्रेस और एक स्लीप ट्रैकर मिला था। इसमें सभी को सबसे अधिक नींद में सोना था। त्रिपणा ने लगातार 100 दिन 9 घंटे तक सोया और अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। इस खिताब को जीतने के बाद उनको 6 लाख रुपये का इनाम भी दिया गया है। उनको एक-एक लाख रुपये के 6 चेक मिले हैं। त्रिपर्णा चक्रवर्ती को बचपन से ही सोने का शौक था। उनका कहना है कि कई बार परीक्षा के समय भी वह सो गई थीं। त्रिपर्णा इस समय अमेरिका की कंपनी में काम करती हैं और वर्क फ्रॉम होम कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed