फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां औरतें करती हैं रेलवे ट्रैक की पूजा, चढ़ाती हैं फूल और मांगती हैं मन्नतें

Tue, 25 Apr 2017 04:47 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय Updated Tue, 25 Apr 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
women in a village of Bihar worship railway track
यहां औरते करती हैं रेलवे ट्रैक की पूजा, चढ़ाती हैं फूल और माला, मांगती हैं मन्नतें

अभी तक आपने लोगों को मंदिर या शिवालय या फिर धामों पर पूजा करते हुए हुए देखा होगा लेकिन पटना के 'बाढ़' इलाके की महिलाएं रेलवे ट्रैक की पूजा करती हैं। सुनकर आपको अजीब लग रहा होगा लेकिन यह हकीकत है।



पढ़ें... इस आदमी के पास है 7 हजार कारें, घूमता है सोने के प्लेन में, देखें तस्वीरें

women in a village of Bihar worship railway track
यहां औरते करती हैं रेलवे ट्रैक की पूजा, चढ़ाती हैं फूल और माला, मांगती हैं मन्नतें

पटना से महज 55 किलोमीटर दूर अथमलगोला इलाके में मिल्कीचक और सरवरपुर नाम का दो गांव हैं। वैसे तो यह दोनों गांव एक दूसरे के आमने सामने है मगर इन दोनों गांव के बीच से पटना - कोलकाता मेन लाइन की रेल की पटरी गुजरती है। इन दोनों गांव की महिलाएं रोजाना पास के मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाती है और वापसी में नियमित तौर पर इस रेल पटरी पर आती है और दोबारा पूजा-अर्चना करती हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा करने की वजह क्या है ?

ये भी पढ़ें... ये आदमी हर रोज खाता है छिपकली, नहीं रह सकता इसके बिना

women in a village of Bihar worship railway track
यहां औरते करती हैं रेलवे ट्रैक की पूजा, चढ़ाती हैं फूल और माला, मांगती हैं मन्नतें

कई साल पहले इस दोनों गांव के बीच से गुजरने वाली रेलवे की पटरी पर एक गेट हुआ करता था जिसकी संख्या नंबर 58 थी। इस लाइन पर जब भी रेल गुजरा करती थी तो यह गेट बंद कर दिया जाता था ताकि कोई घटना ना हो जाए। मगर धीरे धीरे इस गेट की हालत जर्जर हो गई और आज की तारीख में वहां पर गेट के नाम पर कुछ भी नहीं है, यानी कि इन दोनों गांव के बीच में बिना गेट के मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग है।

ये भी पढ़ें.. 50 घंटे तक लगातार करती रही 'किस', जीत लाई अनोखा इनाम, देखें तस्वीरें..

विज्ञापन
विज्ञापन
women in a village of Bihar worship railway track
यहां औरते करती हैं रेलवे ट्रैक की पूजा, चढ़ाती हैं फूल और माला, मांगती हैं मन्नतें

इन दोनों गांव के लोग रोजाना अपने काम के लिए रेलवे ट्रैक पार किया करते हैं। रोजाना स्कूली बच्चे भी इसी रेलवे ट्रैक को पार करके पास के स्कूल जाया करते हैं। इसी कारण साल में लगभग आधा दर्जन लोगों की रेल की चपेट में आ जाने से मौत हो जाती है। इस रेलवे क्रॉसिंग पर गेट लगाने के लिए कई बार दोनों गांव के लोगों ने रेल के अधिकारियों से शिकायत की। यही नहीं, बिहार सरकार के मंत्रियों से भी गुहार लगाई, धरना प्रदर्शन किया और अनशन भी मगर उन्हें कुछ भी हासिल नहीं हुआ। 

 

विज्ञापन
women in a village of Bihar worship railway track
यहां औरते करती हैं रेलवे ट्रैक की पूजा, चढ़ाती हैं फूल और माला, मांगती हैं मन्नतें

प्रशासन से किसी प्रकार की मदद नहीं मिलने के बाद आखिर थक हार कर लोगों को लगा कि उन्हें अब सिर्फ भगवान का ही सहारा है और इसी वजह से गांव की महिलाएं अपने परिवार और बच्चों की कुशलता के लिए रोजाना इस रेलवे ट्रैक की पूजा-अर्चना करती है ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो जाए।

ये भी पढ़ें.. अस्पताल में अपने आप चलने लगा स्ट्रेचर, सीसीटीवी में कैद हुआ कुछ ऐसा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed