इतना मोटापा कि इसके आगे तीन विमानों ने टेके घुटने...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम सभी छुट्टियां मनाने कहीं ना कहीं जाते रहते हैं। इसी तरह न्यूयॉर्क सिटी में रहने वाले एक कपल भी हंगरी में छुट्टियां मनाने गए थे।
डेली मेल के मुताबिक 57 साल के जैनोस सोल्ट्ज और उनकी पत्नी विल्मा सोल्ट्ज छुट्टियां मनाने गए हुए थे। विल्मा बहुत ही मोटी थी। उनका वजन 184 किलो था। इस वजह से वो बहुत ज्यादा मूवमेंट नहीं कर पाती थी।
डेल्टा एयरलाइंस वालों ने उन्हें हंगरी के बूडापेस्ट एयरपोर्ट पर 2012 के सितंबर महीने में उतारा था। वापसी के दौरान कुछ ऐसे हालात बने की विल्मा की जान चली गई। इसके बाद उनके पति ने एयरलांइस पर मुकदमा ठोंक दिया।
पति का कहना था
विल्मा के पति जैनोस ने कोर्ट में एक केस फाइल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि छुट्टियां मनाने के बाद वो और उनकी पत्नी घर लौटना चाहते थे।
लेकिन डेल्टा समेत अन्य दो विमान कंपनियों ने उनकी पत्नी को चढ़ाने और ले जाने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि वो बहुत मोटी थी।
जैनोस ने कहा कि उनकी पत्नी एक पैर से विकलांग थी और व्हीलचेयर पर ही बैठी रहती थी। उसे डायबटीज के साथ किडनी संबंधी भी बीमारियां थी। ऐसे में उन दोनों को महीनेभर की छुट्टियों के बाद घर लौटना जरूरी था।
पर कोई विमान इसके लिए तैयार ही नहीं हुए। जैनोस ने ये भी जोड़ा कि डेल्टा विमान कंपनी ने उन्हें पूरा यूरोप घुमाने की बात हुई थी जिस दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गई।
घर में मरी पाई गई
जैनोस ने कहा कि कई विमानों ने दिखावे के लिए बार-बार फ्लाइट में बिठाने की कोशिश की और खुद को नाकामयाब बताया। जबकि उसकी पत्नी कह रहे थी कि वो ऐसा कर सकते हैं।
इसके बाद हंगरी में इन परेशानियों के बीच उनकी पत्नी चल बसीं। अपनी पत्नी के देहांत के बाद जैनोस ने विमान कंपनियों पर उनकी पत्नी की जान जाने का दोषी ठहराया।
जैनोस ने दावा कि उनकी पत्नी की मौत की वजह बार-बार उन्हें वापस ले जाने के लिए टाल-मटोल की वजह से हुई है। उन्हें कई घंटे एयरपोर्ट पर इंतजार भी करना पड़ा था और कई बार विक्षिप्ता और मोटापे के बावूजद चढ़ने-उतरने की कोशिश करनी पड़ी।
एक दिन वो घर पर ही थकान और तनाव से मर गई। ये घटना हंगरी में ही घटी। उनकी पत्नी की मौत स्वावाभिक नहीं थी, ऐसा जैनोस ने कहा।
अब जाकर जैनोस छह मिलियन डॉलर यानी के लगभग 36 करोड़ तक रूपए पत्नी की मौत के लिए जुर्माना ले सकने में कामयाब हुए हैं।
इंसान के होंठ हैं या फिर मछली के?...आप खुद ही तय करें
जब एक्सीडेंट के बाद छिलके सा उतर आया सिर...हिम्मत हो तो ही देखें!
बच्चों के पैदा होते ही गर्भ-नाल खा गई ये मां!
एक सिर, दो चेहरे वाली बहनों के मर जाने के बाद हुआ नया हादसा