फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   man with puffy lips

इंसान के होंठ हैं या फिर मछली के?...आप खुद ही तय करें

Wed, 03 Sep 2014 01:47 PM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
man with puffy lips

सुंदर होठ तो सभी ने देखें हैं, लेकिन क्या आपने ऐसे डरावने होंठ देखें हैं जिसे कोई भी देखकर अवाक रह जाए? पढ़िए, एक ऐसे शख्स की कहानी जिसे खुद को जिंदा रखने के लिए अपने होठों की ये अजीबोगरीब हालत करवानी पड़ी।

विज्ञापन


मेट्रो के मुताबिक ब्रिटेन के विल्टशयर में रहने वाले 34 साल के एलेक्स लुईस हमेशा से स्मार्ट-लुकिंग रहें हैं। लेकिन, पिछले ही साल एक आम आदमी एलेक्स ने सुर्खियां तब बटोरीं जब उन्हें एक चमड़ी खाने वाले कीड़े ने काट दिया था।
विज्ञापन


तभी से उन्हें कीड़े का ऐसा इंफेक्शन हुआ कि उनका पूरा शरीर गलने लगा। वो कुछ ही दिनों में अस्पताल पहुंचे।

वो उनके लिए बहुत ही भारी दिन थे जब उन्हें और उनके परिवार वालों को लग रहा था कि गलते हुए शरीर से अब एलेक्स मर जाएंगे।

चल रहा था इलाज

man with puffy lips

लेकिन, एलेक्स का इलाज तब से अब तक चलता रहा। बग ने उनके पैरों और हाथों को आधा-आधा खत्म कर ‌दिया। इंफेक्‍शन ऐसा भयानक फैल रहा था कि उनके मुंह पर भी अटैक हो गया।

उनका मुंह छोटा होते-होते लगभग बंद सा हो गया। उन्हें खाने-पीने और बोलने में खासी दिक्कत आने लगी। उनकी इस बीमारी का कारण बना स्ट्रेप ए इंफेक्‍शन। पर डॉक्‍टरों ने उसे बताया कि उसका ऑपरेशन किया जा सकता है, जिससे उसका मुंह पहले की तरह हो जाएगा।

सेलिसबरी डिस्ट्रिक अस्पताल के डॉक्टरों ने एलेक्स की सर्जरी शुरू की। उन्होंने बीते सप्ताह 20 घंटों से भी ज्यादा वक्त एलेक्स के बाजू की चमड़ी की मदद से होंठ बनाने में बिताए।

लगेंगे छह महीने और

man with puffy lips

ये डॉक्टरों का स्टेप-बाय-स्टेप सर्जरी का तरीका है जिसमें उन्होंने एलेक्स के होठों का ये हाल किया। अब आगे के छह महीने बीत जाने के बाद वो उसके होंठों पर शेप देने और रंग जैसी चीजों पर काम करेंगे।

लेकिन, तब तक एलेक्स को ऐसे ही रहना है। एलेक्स इतने जिंदादिल हैं कि वो अपने ऐसे होंठ हो जाने के बाद भी खुद के मजे लेते रहते हैं। वो अपने बच्चों से बोलते हैं कि वो उनकी इस कार्टून ईमेज की तस्वीर खींचे और संभालकर रखें।

वहीं वो मीडिया के भी इंतजार में थे कि उनकी इस अजीबोगरीब होंठ की तस्वीर वायरल हो। डॉक्टरों ने कहा है कि जैसे-जैसे एलेक्स ठीक होते जाएंगे, उनके होंठ नॉर्मल होते चल जाएंगे।

ऐसी ही अजीबोगरीब मेडिकल साइंस की खबरें पढ़ना चाहते हैं तो क्लिक करें हमारा खास पेज 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed