बच्चों के पैदा होते ही गर्भ-नाल खा गई ये मां!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चा पैदा करने के बाद हर मां को कुछ ना कुछ पौष्टिक और तंदरूस्ती बढ़ाने वाला खाना दिया जाता है। पर, मिलिए इस अनोखी मां से जिसने बच्चे पैदा करने के बाद जो पहली चीज खाई वो था उसके ही बच्चों का निकला हुआ गर्भनाल।
जी हां, हम कोई मजाक नहीं कर रहें हैं। मिरर में छपी खबर के मुताबिक 31 साल की जेलिफर बुलॉक तीन बच्चों की मां हैं। उनके दो बेटे हैं और एक बेटी।
ब्रिटेन के शेफील्ड में जब उन्होंने अपने बेटे एल्फी को जन्म दिया, तो उसे दूध पिलाकर सुलाने के बाद जो सबसे पहला काम किया वो था कटे हुए गर्भनाल या फिर प्लेसेंटा को खाना।
पति ने की मदद
इस बात का खुलासा खुद जेन ने किया है। जेन ने ये भी बताया कि गर्भनाल को खाने में उसे उसके पति टोबी ने मदद की। जेन ने कहा कि उसे हमेशा से प्रीमेन्सट्रुअल सिंड्रोम(महीना आने से पहले या फिर उसके दौरान बना रहा वाला तनाव) और पोस्टनेटल डिप्रेशन(बच्चे के जन्म के बाद का तनाव) की शिकार रही हैं।
कुछ किस्सों के आधार पर उसने ऐसा सुना था कि गर्भनाल में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो ये ऊपर लिखे दोनों ही मुसीबतों से छुट्टी देने में कारगर होती हैं। फिर क्या था, तनाव को दूर भगाने के लिए जेन ने अपने पति टोबी की मदद से गर्भनाल को खाया।
जेन ने कहा कि पहले बच्चे के बाद प्लेसेंटा खाने पर उन्हें कोई तनाव नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें दो और बच्चे हुए।
नहीं हुआ तनाव
जेन ने माना कि अपने बाकी दो बच्चों के बाद भी उन्होंने ये काम किया था। इससे उन्हें वाकई फायदा पहुंचा। वो किसी तरह के प्रीमेन्सट्रुअल सिंड्रोम या फिर पोस्टनेटल डिप्रेशन का शिकार नहीं हुई।
इस घटना को सालों बीत चुके हैं। जेन और टोबी के बच्चे भी थोड़े बड़े हो गए हैं। इस घटना के बारे में वो बताते हैं कि इसे जो सुनता है या तो बहुत घिन्न खाता है और या फिर अवाक रह जाता है।
जेन ने अपनी बात में ये भी जोड़ा कि उन्हें गर्भनाल का स्वाद अच्छा लगा। वो ऐसा था मानो वो कोई मांस का सॉफ्ट टुकड़ा खा रही हों।
गर्भ में पल रहा सबसे 'कूल बेबी', करता है थम्स अप!
जब एक्सीडेंट के बाद छिलके सा उतर आया सिर...हिम्मत हो तो ही देखें!
इंसान के होंठ हैं या फिर मछली के?...आप खुद ही तय करें
मिलिए उल्टे सिर वाले से इस अनोखे इंसान से!