फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   thief hipnotises shopowner and pick pockets him

VIDEO: चोर ने स्टोर मालिक को किया हिप्नोटाइज, कर ली लूट!

Sat, 06 Dec 2014 12:58 PM IST
Updated Sat, 06 Dec 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
thief hipnotises shopowner and pick pockets him

आपने एक से बढ़कर एक चोरी के किस्से देखें होंगे। यही नहीं कई अलग तरह की चोरियों के किस्सों को पढ़ा भी होगा, लेकिन ये एक ऐसा मामला है जिसे आपने पहले कभी नहीं सुना होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

डेली मेल
के मुताबिक लंदन में आफताब हैदर नाम के शख्स की हॉफ्स एण्ड पॉप्स नाम की शॉप है। उसने पुलिस से बताया कि एक शख्स उसके शॉप में आया और उसने पीने का पानी मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आफताब ने बताया कि वो आदमी कह रहा था कि उसकी पत्नी गर्भ से है और वो बाहर कार में प्यासी बैठी है। उसे पानी चाहिए। बीवी को गर्भ से होने की बात बताते हुए वो आफताब का पेट छू रहा था और अपनी बात कह रहा था।

कर लिया हिप्नोटाइज

thief hipnotises shopowner and pick pockets him

आफताब ने कहा कि जैसे ही उस आदमी ने उसके पेट को छूआ, वैसे ही वो जैसे किसी दूसरी दुनिया में चला गया। उसे बेहोशी सी छा गई और उसे ये महसूस ही नहीं हो रहा था कि उसके साथ क्या हो रहा है।

उसे बस इस बात का एहसास हो रहा था कि वो उसके पैंट की जेब की तलाशी ले रहा है लेकिन फिर भी वो कुछ कर नहीं पाया। वो हिल सकने में भी असमर्थ था।

बाद में जब उसे होश आया तो काफी देर हो चुकी थी। वो चोर उसकी पैंट से रुपए चुराकर ले गया था। इसमें उसकी प्लास्टिक मनी भी थी और नोटों की भारी रकम भी।

पुलिस भी उलझी

thief hipnotises shopowner and pick pockets him

इस मामले की जानकारी पुलिस को मिलते ही वो घटना पर पहुंची। उसने शॉप में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा और आफताब की बात भी सुनी।

हिप्नोटाइज कर लूटने का ये पहला मामला उन्होंने देखा। कई हिप्नोटाइज करने वाले मनोवैज्ञानिकों ने बताया कि ऐसा किया जा सकना मुमकिन हैं। अगर कोई प्राकृतिक रूप से हिप्नोटाइज आसानी से किया जा सकता है ‌तो उसे आराम से शिकार बनाया जा सकता है।

ऐसा मामला पहले भारत, नाइजिरिया और इरान से आ चुका है। अब ये लंदन में देखा जाने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed