अर्ध-नग्न हो लड़कियां करती हैं बारटेंडिंग, हर रात कमाती हैं 4 लाख!
वो अपने आप को स्किंपीज बुलाती हैं और कम कपड़े पहनकर बीयर सर्व करना बहुत पसंद करती हैं।
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के सुदूर गांवों में कुछ लड़कियां बारटेंडिंग का काम करती हैं।
वो बीयर और शराब जैसी चीजें सर्व करने के लिए इन गांवों में रहने वाले किसानों के पास जाती हैं। ये मर्द पेशे से किसान भी हैं और कुछ खनन श्रमिक भी।
बारटेंडिंग का काम करने वाली लड़कियां इन पब्स में पुरूषों को बिकनी पहनकर ही ड्रिंक्स सर्व करती हैं। कई बारी ये सिर्फ अंडरवियर में ही रहती हैं।
कमाई है 4 लाख रोजाना
स्किंपीज का काम करने वाली लड़कियां बताती हैं कि उन्हें एक रात की सैलेरी के रूप में 4 लाख रूपए तक मिल जाते हैं। कई लड़कियां बारटेंडिंग के इस काम में पिछले एक दशक से एक्टिव हैं और खुश भी।
अब इन लड़कियों की संख्या लगभग 300 हो गई है। उनका मानना है कि इस काम में थोड़ा काम करने पर काफी अच्छे दाम मिल जाते हैं।
सुदूर गांवों में जाकर पुरूषों को ड्रिंक्स सर्व करने के लिए पहले ये लड़कियां चार घंटे तक का सफर कर वहां पहुंचती हैं।
इन लड़कियों की शिफ्ट केवल चार घंटे की होती है और वो इस दौरान मर्दों को एंटरटेन भी करती हैं।