80 हजार से ज्यादा बार फेसबुक पर शेयर हुई ये तस्वीर, जानें क्या है खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये वो तस्वीर है जो लगातार लोगों में अपनी पहुंच बना रही है। डेली मेल के मुताबिक ये तस्वीर है एक लंदन के सर्जन की जो ऑपरेशन थियेटर के अंदर पोछा लगा रहे हैं।
नॉर्थ वेस्ट लंदन के एनएचएस ट्रस्ट में स्ट्रूअर्ट गोल्ड रात दस बजे ऑपरेशन थियेटर में पोछा लगा रहे हैं। इस तस्वीर को उन्होंने फेसबुक पर शेयर किया।
उन्होंने लिखा कि ये उस वक्त की तस्वीर है जब वो ड्यूटी पर नहीं थे। पर फिर भी वो पेशेंट के प्रति अपनी जिम्मेदारी को नहीं भूले हैं। यही नहीं उन्होंने साथ में लिखा कि उनकी पूरी यंग ट्रेनिंयों की टीम भी पेशेंट की सेवा में तत्पर रहती है।
तस्वीर थी एक शिकायतकर्ता का जवाब
जेरेमनी हंट नाम एक शख्स ने अस्पताल के डॉक्टरों पर ये आरोप लगाया था कि वहां के डॉक्टर शनिवार और रविवार का ड्यूटी पर नहीं रहते हैं।
इस वजह से मरीज मर रहे हैं। लेकिन स्ट्रुअर्ट ने ये फोटो शेयर की और बताया कि मरीजों के लिए वो और उनकी टीम हमेशा आगे रहती है।
स्ट्रुअर्ट एक सर्जन होने के बाद भी पोछा लगा रहे हैं ताकि ऑपरेशन थियेटर को साफ रखा जा सके और जल्द ही नए पेशेंट को लेकर आया जाए।
इस फोटों को लोगों ने खूब पसंद किया और ऐसे तत्पर सर्जन की तस्वीर देखकर खूब तारीफें की। इनकी तस्वीर फटाफट शेयर हो रही है।