फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   passengers opened up emergency exit of plane

जब यात्रियों ने खोल डाले विमान के सभी इमरजेंसी दरवाजे

Wed, 21 Jan 2015 03:28 PM IST
Updated Wed, 21 Jan 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
passengers opened up emergency exit of plane
सोचिए जरा क्या हो अगर आपको एक ऐसे प्लेन में बिठा दिया जाए जो बस अभी टेक ऑफ करने ही वाली हो और तभी उसका एयर-कंडिशन खराब हो जाए?
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक गोल नाम की एक एयरलाइन साउथ अफ्रीका के रियो डी जेनेरियो से साउ पोलो के लिए उड़ान भरने को ही थी। सभी यात्री तैयार थे। तभी विमान की एयर कंडिशनिंग खराब हो गई।

लोगों ने लगभग विमान चलने के वक्त से एक घंटे ज्यादा तक विमान में बैठकर ही बिता दिए। साउथ अफ्रीका की गर्मी के बीच जब लगभग 150 लोगों को बंद जगह पर बिठाकर रखा गया, वो भी एक घंटा बिना एसी के तो लोगों के सब्र का बांध टूट गया।
विज्ञापन

खोल डाले एमरजेंसी दरवाजे

passengers opened up emergency exit of plane

लोगों ने गर्मी से खासा परेशान होने के बाद रूके हुए विमान के सभी एमरजेंसी एक्जिट खोल दिए। घुटन और गर्मी की वजह से भड़की हुई भीड़ ने ऐसा करने का फैसला लिया और कर ही डाला।

विमान खराब एयर कंडिशनिंग के साथ ही चलने वाली थी। लेकिन लोगों के गुस्से को देखते हुए उन्हें पीछे हटना पड़ा और फ्लाइट रद्द करनी ही पड़ी।

लोगों का कहना था कि वहां बैठने से ऐसा लग रहा था जैसे वो किसी सौना में बैठे हैं और जानबूझकर गर्मी झेल रहें हैं। कपड़े से लेकर छोटे फैंस जो कुछ उनके पास था, उसे हांकते हुए वो एक्जिट खोलने लगे।

इस घटना के एक फुटेज को ग्लोबो टेलिविजन नेटवर्क ने ब्रॉडकॉस्ट किया और लोगों की परेशानी को दिखाया।

लोग थे काफी परेशान

passengers opened up emergency exit of plane
टीवी स्टेशन के लोगों ने बताया पैसेंजर काफी खराब टाइम बिताने को बाध्य हुए। रियो का तापमान आमतौर पर 40 डिग्री के आस-पास रहता है। ऐसे में एक जगह जाकर बंध जाना और उसमें भी ठंडक का दूर-दूर तक कोई अहसास ना हो, तो लोगों का धीरज खोना लाजमी ही है।

बताते चलें कि हाल ही में ऐरोप्लेंस में यात्रियों के कारनामों में इजाफा आया है।

हाल ही में चीन में एक आदमी ने विमान का एमरजेंसी दरवाजा इसलिए खोल डाला था क्योंकि उसे भी गर्मी लग रही थी। वहीं दूसरे मामले में हाल ही में दो औरतें उड़ते विमान में लात-घूसे वाली लड़ाई करने पर उतारू हो गई थी। ये अजब-गजब था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed