फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   now women can urinate while standing

अब महिलाएं भी खड़े होकर आराम से कर सकती हैं पेशाब, जानें कैसे?

Mon, 08 Jun 2015 12:13 PM IST
शालू यादव, बीबीसी संवाददाता/ दिल्ली
शालू यादव, बीबीसी संवाददाता/ दिल्ली Updated Mon, 08 Jun 2015 12:13 PM IST
विज्ञापन
now women can urinate while standing

आजकल की मॉडर्न महिलाएं काम के सिलसिले में खूब सफ़र करती हैं। चाहे वो ट्रेन का लंबा सफ़र हो या हवाईजहाज़ की छोटी यात्रा, सार्वजनिक टॉयलेट से इन्फ़ेक्शन लगने का ख़तरा महिलाओं को रहता ही है।’

विज्ञापन


पश्चिमी देशों में पी-बडी जैसी किट आसानी से उपलब्ध होती है। लेकिन भारत में इसे पहली बार लाया गया है और अब पी-बडी कुछ स्टोर्स में और ऑनलाइन भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


इसे इस्तेमाल करने वाली महिलाओं का कहना है कि ये प्रॉडक्ट उनके लिए एक राहत बन कर आया है।

मुंबइ में रहने वाली हनी बजाज ने बताया, ‘भारतीय महिलाओं को हर स्थिति में समझौता करने की आदत सी हो गई है।

तो हम गंदे टॉयलेट को मजबूरी में इस्तेमाल तो करती हैं लेकिन जुगाड़ू तरीके से। हम वेस्टर्न टॉयलेट में हवा में ही थोड़ा झुक कर ही ख़ुद को हल्का कर लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पी-बडी के आने से अब वो दिक्कत तो दूर हो ही गई है, औऱ साथ ही अब मुझे किसी बीमारी या इन्फ़ेक्शन का भी कोई डर नहीं है।’

महिलाओं को बड़ी राहत

now women can urinate while standing

वहीं पी-बडी यूज़र ज़ीना चतवाल ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैं एक सेल्स महिला हूं और मेरी रोज़ की सबसे बड़ी समस्या यही है कि मैं पेशाब करने कहां जाऊं।

 मैं हमेशा अपने पुरुष दोस्तों से कहती थी कि मुझे उनसे जलन महसूस होती है क्योंकि उनकी ज़िंदगी में ये दिक्कत नहीं है. लेकिन अब मैं भी उनकी तरह ख़ुद को हल्का कर सकती हूं।’

यानि खड़े होकर पेशाब करने की आज़ादी अब सिर्फ़ पुरुषों के पास ही नहीं बल्कि महिलाओं के पास भी है। लेकिन हां, फ़र्क इतना है कि कुछ पुरुष शौचालयों के बजाय दीवारों को अपना शिकार बनाते हैं।

भारत का अजब ही नजारा

now women can urinate while standing

भारत में दीवारों और पेड़ों पर पुरुषों को पेशाब करते देखना एक आम नज़ारा है। स्थिति कितनी ही दबाव भरी हो, लेकिन महिलाओं के पास ये विकल्प नहीं होता।

कभी तो सार्वजनिक टॉयलेट ढूंढने की जद्दो-जहद और अगर टॉयलेट मिल भी जाए तो वो इस्तेमाल करने की हालत में नहीं होते।

ऐसे में महिलाओं के पास दो विकल्प बचते हैं – या तो वे ख़ुद को घंटों तक कंट्रोल करें और या फिर ऐसे शौचालयों का इस्तेमाल करें और संक्रमण का ख़तरा लें।

टॉयलेट सीट से बचाव

now women can urinate while standing

लेकिन अब महिलाओं के पास तीसरा विकल्प उपलब्ध है – पी-बडी।

ये एक ऐसी किट है जिसका इस्तेमाल कर महिलाएं खड़े होकर पेशाब कर सकती हैं।

इस किट को पहली बार भारत में बनाने वाले बिज़नेसमैन दीप बजाज ने बताया, ‘ये एक नली जैसी किट है जिसका इस्तेमाल कर महिलाएं खड़े होकर पेशाब कर सकती हैं।

इसके इस्तेमाल के बाद महिलाएं इसे फेंक सकती हैं। यानि उन्हें गंदी टॉयलेट सीट पर बैठने की ज़रूरत नहीं है।’

इन्फ़ेक्शन का ख़तरा

now women can urinate while standing
भारत में गंदे टॉयलेट इस्तेमाल करने के कारण हज़ारों महिलाओं को यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फ़ेक्शन यानि यूटीआई होता है।

लेकिन पी-बडी केवल इस इन्फ़ेक्शन का ही समाधान नहीं, बल्कि गर्भवती महिलाओं और उन महिलाओं के लिए भी उपयोगी है जो आर्थराइटिस यानि जोड़ों में दर्द की वजह से पेशाब करने के लिए झुक नहीं पातीं।

दीप बजाज का कहना था, ‘केवल सार्वजनिक शौचालय ही नहीं, कभी-कभी रेस्त्रां के टॉयलेट भी गंदे पाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed