{"_id":"59b10c234f1c1be97f8b4a7b","slug":"man-stuck-in-own-house-after-courier-company-boy-left-parcel-at-wrong-place","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कूरियर कंपनी की लापरवाही से अपने ही घर में लॉक हुआ शख्स","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
कूरियर कंपनी की लापरवाही से अपने ही घर में लॉक हुआ शख्स
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
डिलीवरी करने वाला शख्स बुद्धिमान था या बेवकूफ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस एक क्लिक और हो गया ऑर्डर। लेकिन इसके बाद शुरू होता है टेंशन वाला काम। आपका सामान कब पहुंचेगा, उसकी डिलीवरी का स्टेटस क्या है, जब कूरियर कंपनी से कोई सामान लेकर आएगा और आप घर पर नहीं होंगे तो कौन पार्सल रिसीव करेगा...ऐसे ही सवाल मन में तब तक कौंधते रहते हैं जब तक वह अपने हाथ में न मिल जाए।
विज्ञापन
लेकिन इन सबसे बढ़कर एक और किस्म की परेशानी है जिससे लोगों को दो-चार होना पड़ता है। वह है कूरियर कंपनी के कुछ अड़ियल और लापरवाह डिलीवरी ब्वॉइज। हाल ही में ऐसे कर्मी की लापरवाही से एक शख्स अपने ही घर में लॉक हो गया। दरअसल, अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर एक कूरियर कंपनी को टैग करते हुए कहा कि वह अपने ही घर में कैद हो गया है क्योंकि उनके डिलीवरी ब्वॉय ने हैंडल में ही पार्सल फंसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कूरियर कंपनी ने ट्विटर पर मांगी माफी
- फोटो : UPS
इस ट्वीट को 24 घंटे के अंदर 4.5 लाख बार लाइक किया गया। अपार्टमेंट की रखरखाव का काम करने वाले शख्स को जब इसकी सूचना मिली तो उसने दरवाजा खोला और शख्स बाहर निकल पाया। लेकिन लोगों का सवाल है कि अगर पर घर पर था तो डिलीवरी ब्वॉय ने उसके हाथ में पार्सल क्यों नहीं दिया? इससे भी बड़ी बात यह कि अगर यह शख्स घर के अंदर था, तो लॉक पर पार्सल अटके होने वाली तस्वीर उसने कैसे ली?
बहरहाल, इस ट्वीट पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए अपना दुखड़ा भी साझा किया-
बहरहाल, इस ट्वीट पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए अपना दुखड़ा भी साझा किया-
This happened to me once!! pic.twitter.com/MJlBdiGYg1
— Siobhan Gibson (@siobhangx) September 4, 2017