बढ़िया पत्नी की ऐसी चाहत, कर डाला ये काम!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर किसी के जीवन में एक वक्त आता है जब इंसान को ये महसूस होने लगता है कि अब उसे शादी कर लेनी चाहिए।
ये वक्त किसी की जिंदगी में जल्दी तो किसी की लाइफ में लेट आता है। ये मामला एक ऐसे आदमी का है जिसने अपनी सारी जवानी काम करने में बिता दी।
इचाइनासटीज के मुताबिक पैसे कमाने के चक्कर में वो आदमी मिडिल ऐज का हो गया। अब उसकी जिंदगी में रूपए और स्थायित्व तो था लेकिन जिंदगी बांटने के लिए कोई बीवी नहीं।
लगा अब करनी चाहिए शादी
चीन में रहने वाले रॉन्ग की हमेशा से ये चाहत थी कि उसके पास ढेर सारे रूपए हों। अपनी मेहनत से उसने अपना सपना साकार भी कर लिया।
लेकिन रॉन्ग की मां चाहती थी कि अब वो सेटल हो जाए और मनचाही अच्छी बीवी ले आए।
अपनी और मां की चाहत पूरी करने के लिए रॉन्ग ने कई लोगों की तरह ही एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट का सहारा लिया।
प्यार को खरीदा
जल्द से जल्द सुंदर और टिकाउ पत्नी की चाहत में अमीर रॉन्ग ने एक ऐसे ही मैट्रिमोनियल वेबसाइट से संपर्क किया।
उसने साइट चलाने वाले को बताया कि उसे शुद्ध और प्राकृतिक प्यार चाहिए। उसके ऐसा कहने का क्या मतलब था ये तो वेवसाइट चलाने वाले भी नहीं जान पाए।
रॉन्ग्ा को ये बात अपने प्रोफाइल पर डलवानी थी। रॉन्ग ने तो वेबसाइट वालों को तकरीबन 97 लाख रूपए भी दे डाले। उसने कहा कि रूपए देने से खुशी खरीदी जा सकती है, इसलिए वो रूपए देकर अपने प्यार को खरीदना चाहता है।
ऐसे ही अजीबोगरीब किस्से-कहानियों को पढ़नें के लिए क्लिक करें