फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   Man Carried Relative Dead Body On Cycle To Crematorium In Odisha

अंतिम संस्कार के लिए साइकिल पर ले जाना पड़ा साली का शव, आखिर क्या थी मजबूरी?

Fri, 03 Aug 2018 03:26 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
Man Carried Relative Dead Body On Cycle To Crematorium In Odisha
ओडीशा के बौद्ध जिले में घटी यह घटना

फेसबुक पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें एक महिला की लाश साइकिल से बंधी नजर आ रही है। वहीं, एक अधेड़ शख्स उसे चला रहा है। जिस बेतरतीबी से शव को लादकर ले जाया जा रहा है उसे देख किसी के भी आंखों से आंसू आ जाए। मगर ऐसी क्या मजबूरी थी कि इस महिला को रीति-रिवाज के साथ अर्थी पर ले जाने की बजाए, इस तरह ले जाया जा रहा है?

विज्ञापन


तस्वीर में नजर आ रहे शख्स का नाम चतुरभुज बांका है और इसकी उम्र 60 साल है। वहीं, साइकिल पर जिस महिला की लाश दिख रही है वह इसकी साली पंचा महाकुड (40) की है। बांका ओडीशा के बौद्ध जिले के कृष्णपाली गांव का रहने वाला है। यह तस्वीर तब ली गई जब वह अपनी साली का अंतिम संस्कार करने शमशान घाट लेकर जा रहा था। 

विज्ञापन

इस वजह से नहीं नसीब हुआ अरथी

मगर यह अकेला क्यों है? फोटो देखकर किसी के भी मन में यह ख्याल आ सकता है। ऐसी दुख की घड़ी में तो परिवार और रिश्तेदार के साथ-साथ पड़ोसी भी सांत्वना देने आ जाते हैं। मगर बांका की मदद करने एक भी गांव वाला नहीं पहुंचा। ऐसा इसलिए क्योंकि गांव के लोगों ने इस शख्स का अघोषित बहिष्कार कर रखा है। ऐसा इसलिए क्योंकि बांका ने दूसरी बार दूसरी जाति की महिला से शादी कर ली थी।


 

साली की मौत हुई, मगर कहां है पत्नी?

दरअसल, बांका की पत्नी और उसकी साली दोनों डायरिया से ग्रसित थीं। अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा था। इसी बीच बांका की साली ने दम तोड़ दिया। राज्य सरकार की योजना के तहत शव को एंबुलेंज के जरिए घर तक तो पहुंचा दिया गया। मगर गांव वालों की बेरुखी की वजह से महिला को चार कंधे भी नसीब ना हुए। वहीं, बांका की पत्नी अभी भी अस्पताल में भर्ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed