फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   girl with insatiable appetite jp

हफ्तेभर में 180 केले, 8 kg आलू और 14 kg चावल खाती है ये बच्ची

Thu, 07 Aug 2014 11:59 AM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
girl with insatiable appetite jp

भूख से ज्यादा खा लेने पर हमारा पेट एक दम भर जाता है। उसके बाद काफी देर तक हम कुछ भी खाने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं।

विज्ञापन


डेली मेल
में छपी खबर के मुताबिक हम आपको मिलवाना चाहते हैं एक ऐसी हैरतअंगेज बच्ची से जिसके खाने की भूख कभी मरने का नाम नहीं लेती।
विज्ञापन


आपको जानकर हैरानी होगी की पश्चिम बंगाल में रहने वाली सुमन खातून नौ साल की है। वो एक हफ्ते में 180 केले, 8 किलो आलू और 14 किलो चावल खाती है।

सबसे मोटी

girl with insatiable appetite jp

मजे से अपने खाने का आनंद उठाती सुमन 92 किलो की है और इस दुनिया के सबसे मोटे बच्चों में से एक है।

उसकी भूख इतनी भयानक है कि दिन भर खाते रहने के बाद भी उसका पेट और मन नहीं भरता। उसे लगातार खाना ही चाहिए होता है।

सुमन अपने कद और उम्र के हिसाब से पांच गुना से भी ज्यादा है। जब वो अपने दोस्तों के साथ खड़ी होती है, तो उनके आगे किसी दानव समान ही लगती है।

मीठा है खास पसंद

girl with insatiable appetite jp

सुमन के खाने को लेकर टेस्ट की बात करें तो उसे खाने में मीठा खासा पसंद है। वो बंगाली है और इसलिए उसे छेने वाली मिठाइयां और केक से कुछ खासा लगाव है।

वो इतनी मोटी हो चुकी है कि उसे बैठने से लेकर, खड़े रहने, खेलने और दौड़ने तक में भी ‌बहुत दिक्कतें होती है।

सुमन को खाना बहुत पसंद है, लेकिन इसके साथ ही मिलने वाली कई तरह की बीमारियां और शार‌ीरिक दिक्कतों से परेशानी भी है।

विज्ञापन

मां भी परेशान

girl with insatiable appetite jp

सुमन की मां बेली बीबी अपनी नन्ही बेटी के बढ़ते वजन से तनाव में हैं। उनका कहना है कि सुमन को भूख बहुत लगती है।

वो चाहतीं हैं कि उनकी बेटी के मोटापे का किसी तरह से कोई इलाज निकाला जाए।

वो जानती हैं कि इससे आगे चलकर उनकी बेटी को डायबीटीज और दिल की बीमारी होने का खतरा है।

उन्होंने डॉक्टरों से सुमन के वजन को मैनेज करने के लिए मदद मांगी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed