अरे ये क्या! इस बहन के पेट में पल रही थी उसकी ही अपनी बहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूडिथ राबर्ट अपने दूसरे पति से भी बच्चा चाहती थी। लेकिन चाहते हुए भी उनके गर्भ में पल रहा बच्चा महज 21 हफ्तों में पेट में ही मर गया।
डेली मेल के अनुसार अपनी मां को इस बात से टूटता देख जूडिथ की 24 साल की बेटी लीयान स्टैनफोर्ड ने अपनी मां के लिए बच्चा पैदा करने की बात कही।
उसने आईवीएफ तकनीक की मदद से अपनी मां के दूसरे पति के स्पर्म से गर्भ धारण किया और बच्चा पैदा होने के बाद उसे मां को देने के लिए तैयार हुई।
लेकिन, फिर बदली सोच
लीयान ने पूरे नौ महीनों तक यही सोचा था कि बच्चा पैदा करते ही वो उसे अपनी मां को दे देगी।
लेकिन सरोगेट मदर बनने के बावजूद लीयान खुद को गर्भ में पल रहे बच्चे की मां समझने लगी। अब वो उसे अपनी मां को देने को तैयार नहीं थी।
दो साल पहले लीयान ने अपने सौतेले पिता से हुए बच्चे को जन्म दिया और उसने अपने बच्चे को मां जूडिथ को देने से मना कर दिया।
रिश्ते आज तक खट्टे
लीयान की बेटी अब दो साल की होने वाली है। मामला नॉर्थ टाइनसाइड नाम के इलाके का है।
लीयान ने अपनी बेटी जूडिथ को नहीं दी। इस वजह से जूडिथ उनसे नाराज हो गई और अभी तक खफा हैं।
लीयान कहती हैं कि अब उनकी मां को जबरदस्ती का गुस्सा थूक का मान जाना चाहिए।
आमने-सामने नहीं, बल्कि रेडियो पर इस जोड़े ने रचाई शादी