मरने के बाद आपको को जिंदा बनाकर रखेगी यह कंपनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आपने कभी सोंचा है कि जब आपकी मौत होगी तो आपके शरीर का क्या होगा? इस बारे में हमारे यहां कोई ज्यादा सोचता है तो कहता है कि उसे जला दिया जाए और उसकी राख को गंगा में बहा दिया जाए। कुछ सोचते हैं कि उन्हें दफनाकर उनकी कब्र के ऊपर एक स्मारक बनवा दिया जाए।
लेकिन एक कंपनी ने मौत के बाद इंसान को दूसरे रूप में जिंदा रखने की सेवा देने का दावा किया है। लेकिन जिस तरह से इंसान के मृत शरीर को जिंदा करने का तरीका बताया है उसमें शायद ही कोई रूढ़िवादी शख्स भरोसा कर पाए।
अगर आप चाहें तो बायस उर्न नाम की कंपनी आपसे आपके प्रियजन का अवशेष लेकर उसकी कंपोस्ट बनाकर एक पेड़ में तब्दील कर देगी।
ऐसा क्यों कर रही है कंपनी?
कंपनी का मानना है कि ऐसा करने से लोग न सिर्फ अपने प्रियजन को मौत के बाद भी जीवित अवस्था में देख सकते हैं बल्कि प्रकृति को बेहतर बनाने में भी आप एक बड़ा योगदान दे सकते हैं। अगर लोग ऐसा करना शुरू कर देंगे तो यह दुनिया बदलने वाली बात होगी।
कंपनी ने कहा है कि जो भी अपने प्रियजन की राख देगा उसमें एक बीज डाला जाएगा और बीज जब अंकुरित हो जाएगा तो उसे उसी राख साथ ही जमीन पर लगा दिया जाएगा। इस पेड़ की देखरेख करना कंपनी की जिम्मेदारी होगी।
कंपनी लोगों को उनके पसंद का पेड़ लगाने के लिए कई तरह के बीज उपलब्ध कराने की भी योजना बनाई है। इसके तहत लोग कंपनी को बता सकते है कि उनके परिजन की राख पर कौन पेड़ उगाया जाना चाहिए। कंपनी ने मालिक को यह आइडिया कैसे आया यह भी उसने बताया है।
दादी को देखकर आया आइडिया
कंपनी के संस्थापक रोजर ने बताया है कि जब वह छोटा था तो देख रहा था कि उसका गेरार्ड उसकी दादी के साथ कुद बीज बो रहा है। तभी उसने देखा को दादी को एक मरी हुई चिड़िया दिखाई मिली।
दादी ने उस चिड़िया को जमीन में छोटा गड्ढा करके के दबा दिया और उसके ऊपर कुछ बीज डाल दिए। उन्होंने बताया कि उनकी दादी एक ऐसी महिला थीं जो हमेशा प्रकृति के संपर्क में ही रहती थीं। वह उत्तरी स्पेन में किसानी का काम भी कर चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि दादी के इसी काम से उन्हें ऐसी कंपनी खोलने की प्रेरणा मिली है।