एक शख्स जिसके साथ रहते हैं 200 सांप, जो भी देखता है जाता है कांप
विषैले, खतरनाक सांपों को देख जहां आम आदमी के पसीने छूट जाते हैं, वहीं एक शख्स ऐसा है जो 200 सांपों के बीच रहता है। इस शख्स का नाम है द्वारका कोल। इसके साथ घर में बूढ़ी मां भी रहती है, फिर भी यह बेफिक्र होकर अपने शौक पालता है।द्वारका कोल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सटे पेंड़्रा में द्वारिका दो कमरों की झोपड़ी में रहता है। वहीं, सापों को रखने के लिए उसने एक और झोपड़ी बना रखी है, जो उसके घर के पास ही है। इस झोपड़ी में वह विषैले सांपों को रखता है। यहां कोबरा और करैत समेत कई जानलेवा सांप रहते हैं।
21 साल पहले सांपों के प्रति बढ़ा आकर्षण
पिछले 21 साल में उसने करीब पांच हजार सांप पकड़े हैं। हालांकि, यह उसके जीविकोपार्जन का जरिया नहीं है। वह यह काम सिर्फ शौक के लिए करता है। घर पर भी जितने सांप पाल रखे हैं, उसके दांत नहीं तोड़े। इस चक्कर में उसे सात बार सांप काट चुके हैं। वहीं, चार बार तो वह मरते-मरते बचा है।
गांव वाले क्यों नहीं करते विरोध?
गांव के लोग इसका विरोध नहीं करते। इसकी वजह यह है कि सांपों के बीच रहते-रहते द्वारका इतना विशेषज्ञ हो गया है कि वह देख कर ही बता देता है कि किसी को किस सांप ने काटा है। प्राथमिक उपचार केंद्र में भी जब कोई सर्पदंश का मामला आता है तो डॉक्टर भी द्वारका को ही बुलावा भेजते हैं।