फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   A Champion Body Builder At Age 77

77 साल की दादी बनी दुनिया की नंबर-1 बॉडी बिल्डर

Wed, 03 Dec 2014 09:14 AM IST
Updated Wed, 03 Dec 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
A Champion Body Builder At Age 77

विज्ञापन

हम सभी अपनी जिंदगी में कुछ ना कुछ खास करना चाहते हैं। कभी नाम कमाने के लिए तो कभी खुद की खुशी के लिए। लेकिन हर बार हमारे अन्य काम और बेढंगे से बहाने हमें हमारे लक्ष्य के पास जाने से रोकती हैं।

पर, हफपोस्ट के मुताबिक इस दादी-मां की जिंदगी आपके लिए एक बड़ी प्रेरणा साबित हो सकती हैं। ये हैं न्यूयॉर्क के रॉकचेस्टर में रहने वाली 77 साल की दादी-मां जिनका नाम है विली मर्फी।

विज्ञापन


इन्होंने इस उम्र में वर्ल्ड नेचुरल पावरलिफ्टिंग फेडरेशन यानी के डबल्यूएनपीएफ 2014 का वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताब जीत लिया है। वो वेट लिफ्टिंग करती हैं और 100 किलो तक का वजन आराम से उठा कर पटक देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं करुंगी कोशिश

A Champion Body Builder At Age 77

विली का कहना है कि उन्होंने कभी भी जिंदगी में ना कहना नहीं जाना। हर काम को जिसे वो वाकई कहीं ना कहीं करने की इच्छा रखती हैं, उसको करने की बारी आने पर कभी भी रूकती नहीं हैं।

पिछले तीन सालों से ही उनमें वेट लिफ्टिंग का शौक जगा और वो पहुंच गई जिम प्रैक्टिस करने। उनमें पावर कर्ल्स, बेंच प्रेस, और अन्य तरीके के वजन उठाने में भी महारत हासिल है।

उनके अपने पोता-पोती हैं। 80 की उम्र के पास पहुंचकर भी ये दादी इतनी तंदरुस्त हैं कि अपने कार को हिलाने से लेकर पोता-पोती को उठाना और भारी सामान इधर का उधर भी कर देती हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक वो मे‌डिकली भी एकदम फिट हैं और उनका जुनून किसी में भी ताकत भर सकने के काबिल है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed