{"_id":"69df41273103e864b6017d51","slug":"dulhe-ka-sehra-suhana-lagta-hai-song-boy-dance-video-viral-on-internet-2026-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है गाने पर लड़के ने किया गजब डांस, मूव्स और एक्सप्रेशन ने लूट ली महफिल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video: दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है गाने पर लड़के ने किया गजब डांस, मूव्स और एक्सप्रेशन ने लूट ली महफिल
Wed, 15 Apr 2026 01:11 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:11 PM IST
सार
Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर एक लड़के का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। उसने दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है गाने पर इतना खूबसूरत डांस किया है कि लोगों की नजर नहीं हटती है।
विज्ञापन
दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है गाने पर लड़के ने किया गजब डांस
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: डांस के वीडियो से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। हर दिन एक से बढ़कर एक डांस के वीडियो देखने को मिलते हैं। अक्सर शादियों में दूल्हे की एंट्री पर धड़कन फिल्म का दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है बजता है। यह इमोशनल गाना लोग खूब पसंद करते हैं। अब इस गाने पर एक लड़के ने स्टेज पर डांस किया है। लड़ने के डांस और शानदार मूव्स ने लोगों के दिल को जीत लिया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिख रहे लड़के के डांस ने लोगों को दिल को छू लिया। इसमें आप देख सकते हैं कि किसी कार्यक्रम में एक लड़का सफेद कुर्ता पयजामा पहना हुआ और स्टेज पर डांस कर रहा है। दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है, गाना बजते ही लड़के ने डांस करना शुरू किया और अपने डांस तहलका मचा दिया। लड़के ने डांस को देखने के हर किसी को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
लड़का डांस करते समय एक पल के लिए अपनी आंखें इधर-उधर नहीं करता है। लड़के के शानदार डांस मूव, अदाएं और टाइमिंग से सभी लोग हैरान रह गए। हालांकि, बीच में गाना बंद हो जाता है, को कुछ देर के लिए लय टूट जाती है, लेकिन लड़के का आत्मविश्वास कम नहीं होता।
विज्ञापन
Indian Railways Facts: क्या आप जानते हैं रेलवे ट्रैक और रेलवे लाइन के बीच का अंतर? यहां जानिए असली फर्क
इसके बाद फिर गाना शुरू होता है तो लोग उसके डांस को देखकर चौंक जाते हैं। उसने ऐसा डांस किया है कि उसके अच्छे-अच्छे लोग फेल हो जाएं। डांस के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसे लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
View this post on Instagram
A post shared by Follw your passion (@follow_your_passion_50)
Optical Illusion: नजरों के तीरंदाज ही ढूंढ पाएंगे तस्वीर में छिपा मशरूम, 15 सेकेंड में खोजने का चैलेंज
सोशल मीडिया पर लड़के के डांस को देखकर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है, लड़के में क्या टैलेंट है, इतने मुश्किल गाने पर इतना खूबसूरत डांस। लड़के के डांस ने लोगों के दिल को जीत लिया है।