फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   wedding video goes viral during jaimala see here video

Viral Video: जयमाला के दौरान लड़की वालों ने किया कुछ ऐसा, दूल्हा हो गया परेशान; देखें वायरल वीडियो

Thu, 01 May 2025 12:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 01 May 2025 12:05 PM IST
सार

Wedding Viral Video: एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें जयमाला में कुछ ऐसा हुआ जो अब वायरल हो रहा है। आप इसी वीडियो को यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
wedding video goes viral during jaimala see here video
जयमाला में दुल्हन को उठा लिया ऊपर, दूल्हा रह गया देखता। - फोटो : Instagram/manvi__sharma11

विस्तार

Jaimala Viral Video: जब भी कोई अपनी शादी की प्लानिंग करता है तो लगभग हर कोई चाहता है कि उसकी शादी में हर चीज एक से बढ़कर एक हो। दूल्हा पक्ष हो या दुल्हन वाले वो भी शादी को यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। इसमें कई ऐसे समय आते हैं जैसे, बारात की एंट्री के समय या जयमाला के समय आदि पर। जहां पर काफी मजाक चलता है।

विज्ञापन


इन दिनों सोशल मीडिया पर भी एक ऐसा ही वीडियो काफी देखा जा रहा है जो एक शादी का है। इसमें जयमाला के दौरान कुछ ऐसा हो जाता है जिसे देखकर दूल्हा गुस्से से तिलमिला जाता है। पर इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है कि आपको ये वीडियो देखकर हंसी नहीं आएगी। यकीन मानिए ये वीडियो आपको काफी हंसा सकता है। तो चलिए वीडियो देखते हैं और इसके बारे में जानते हैं...
विज्ञापन


क्या किया दूल्हे ने?

बात इस वीडियो की करें तो शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो में सभी लोग स्टेज पर हैं और जयमाला को तैयार है, लेकिन तभी दुल्हन को उनके परिजन में से कोई ऊपर उठा लेता है ताकि दूल्हा दुल्हन के गले में वरमाला न डाल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में दूल्हा ये नजारा देखकर चौंक जाता है और वो पीछे मुड़कर ये भी देखता है कि क्या उसे उठाने के लिए कोई पीछे खड़ा है या आ रहा है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता। ऐसे में दूल्हा थोड़ा गुस्सा हो जाता है। फिर दूल्हा सोफे पर जाकर बैठ जाता है, लेकिन शख्स दुल्हन को नीचे नहीं उतारता और इस दौरान दुल्हन मुस्कुराती है।

इतने लोग देख चुके हैं वीडियो

जयमाला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक ये वीडियो 27 मिलियन लोग देख चुके हैं। लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है, इसलिए इस वीडियो पर काफी कमेंट भी किए गए हैं और लोग वीडियो को लाइक भी कर रहे हैं।

लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर लोगों ने कमेंट भी किए। एक यूजर ने लिखा 'बाद में बहुत गाली सुनने को मिलेगी भाइया आपको।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया और लिखा कि 'दूल्हे के दोस्त कहां गए भाई।' एक यूजर ने ये भी लिखा कि 'दूल्हे ने बहुत अच्छा जवाब दिया बैठकर।'


एक यूजर ने तो दूल्हे की काफी तारीफ करते हुए लिखा कि 'लड़का इतना समझदार है कि वह जीवन के किसी भी परिस्थिति को बहुत आराम से हैंडल कर लेगा।' एक और यूजर ने लिखा कि 'भाई दूल्हे को इमोशनल कर दिया उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है।'

यहां देखिए जयमाला वाला वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed