फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Watch the Guinness World Record holders for tallest, smallest dog have a playdate

Zara Hatke: जब मिले दुनिया के सबसे लंबे और छोटे कुत्ते, तस्वीरें हुईं वायरल, वीडियो में देखें दोनों की दोस्ती

Sat, 03 May 2025 01:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 03 May 2025 01:09 PM IST
सार

Zara Hatke: दुनिया के सबसे बड़े कुत्ते और सबसे छोटे कुत्ते की मुलाकात करवाई गई। इसे अनोखा डॉगी प्लेडेट भी लोग कह रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े कुत्ते का नाम रेजिनॉल्ड है। गिनीज बुक के मुताबिक, रेजिलॉल्ड की लंबाई तीन फीट और तीन इंच है, जिसकी उम्र सात साल है।
 

विज्ञापन
Watch the Guinness World Record holders for tallest, smallest dog have a playdate
जब मिले दुनिया के सबसे लंबे और छोटे कुत्ते - फोटो : guinness world records

विस्तार

Zara Hatke: दुनियाभर में कुत्तों की कई नस्लें पाई जाती हैं। इनमें कई बेहद खतरनाक होती हैं। आज हम आपनी खबर में दुनिया के सबसे बड़े और छोटे कुत्ते के बारे में बताएंगे। हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े कुत्ते और सबसे छोटे कुत्ते की मुलाकात करवाई गई। इसे अनोखा डॉगी प्लेडेट भी लोग कह रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े कुत्ते का नाम रेजिनॉल्ड है। गिनीज बुक के मुताबिक, रेजिलॉल्ड की लंबाई तीन फीट और तीन इंच है, जिसकी उम्र सात साल है।

विज्ञापन


दुनिया के सबसे छोटे कुत्ते की बात की जाए, तो इसका नाम नाम पर्ल है और यह चिहुआहुआ नस्ल का है। गिनीज बुक के मुताबिक, पर्ल की लंबाई मात्र 3.59 इंच (9.14 सेमी) है। पर्ल की उम्र चार साल है। रेजिनॉल्ड और पर्ल के बीच ऊंचाई में बहुत अधिक अंतर है। दोनों के बीच करीब तीन फीट (91.56 सेमी) का अंतर है। 
विज्ञापन


रेजिनॉल्ड और पर्ल दोने ही अमेरिका के रहने वाले हैं। इडाहो का रेजिनॉल्ड है, तो वहीं पर्ल फ्लोरिडा का रहने वाला है। एक डॉगी प्लेडेट के दौरान दोनों की मुलाकात कराई गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात काफी शानदार रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Video: स्कूटी चोर सांड! सड़क किनारे खड़ी गाड़ी पर चढ़ा और लेकर भागा, वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान

दोनों की मुलाकात के दौरान लगा कि एक दूसरे को काफी पहले से जानते हैं। रेजिनॉल्ड और पर्ल की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश दिख रहे हैं। 



रेजिनॉल्ड की लंबाई इतनी ज्यादा है कि वबह किसी टेबल पर रखे खाने को आराम से खा सकता है। इसके साथ ही उसके पास पानी पीने के लिए अपना सिंक भी है। जब भी उसे प्यास लगती है, तो वह सीधे नल से ही पानी पी लेता है। 

Mars Interesting Facts: मंगल ग्रह की खास और रोचक बातें, जिनके बारे में जानकर आप हो जाएंगे हैरान

पर्ल की लंबाई एक सेब बराबर है। पर्ल को फैशन से बहुत प्यार है। वह कपड़े हमेशा प्यारे से पहनती है। कभी-कभी धूप का चश्मा या टोपी पहनती है। सबसे खास बात है कि अपने नाखूनों पर नेल पेंट भी लगवाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed