{"_id":"683ad8b4032ac63f4f0e6568","slug":"viral-video-when-men-provoked-a-caged-lion-spine-chilling-video-goes-viral-on-internet-2025-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: पिंजरे में बंद शेर को छेड़ रहा था शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: पिंजरे में बंद शेर को छेड़ रहा था शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Sat, 31 May 2025 03:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 31 May 2025 03:54 PM IST
सार
Viral Video: पिंजरे में बंद शेर शख्स के बार-बार उकसाने की वजह से बुरी तरह भड़क जाता है। उसकी गुर्राहट और गुस्से से भरे हाव-भाव को देखकर कोई भी डर सकता है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि शख्स की हरकतों से शेर कितने गुस्से में है।
विज्ञापन
पिंजरे में बंद शेर को बार-बार छेड़ रहा था शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा
- फोटो : Instagram/bridal_lehenga_designn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक शख्स जरे में कैद एक बब्बर शेर को जानबूझकर और लगातार उकसा रहा है। वीडियो की शुरुआत में व्यक्ति पिंजरे के पास खड़े होकर शेर को ताने मारता है। वह बार-बार अजीबोगरीब हर कर रहा है। बब्बर शेर को चिढ़ाते हुए कहता है कि आज तो तुझे खा जाऊंगा।
विज्ञापन
पिंजरे में बंद शेर शख्स के बार-बार उकसाने की वजह से बुरी तरह भड़क जाता है। उसकी गुर्राहट और गुस्से से भरे हाव-भाव को देखकर कोई भी डर सकता है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि शख्स की हरकतों से शेर कितने गुस्से में है। पिंजरे के भीतर वह काफी बेचैन दिखाई दे रहा है और वह सिर्फ पिंजरे से निकलने के मौके की तलाश में हो।
विज्ञापन
इसके बाद ऐसा पल आता है, जिसकी कल्पना शख्स ने भी नहीं की होगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही शख्स शेर को चिढ़ाते हुए हाथ से उसकी नाक को छूने की कोशिश करता है, तो क्रोधित शेर को मौका मिल जाता है। फिर पलक झपकते ही वह अपने ताकतवर पंजे से शख्स के हाथ पर हमला कर देता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Viral Video: कभी देखा है मेंढकों से बनी डिश? महिला ने जब दिखाया वीडियो तो लोगों को आई घिन, खूब किया ट्रोल
शेर के पंजे से इतनी के तेज मारता है कि शख्स के हाथ उसका नाखून धंस जाता है और एक लंबा गड्ढा बन जाता है। शख्स के चेहरे पर दर्द और खौफ साफ नजर आता है। वह तुरंत कराहते हुए वहां से दूर हट जाता है।
Viral Video: अंगूठी ढूंढने की रस्म में दूल्हा-दुल्हन के बीच हुआ घमासान झगड़ा, लोग बोले-ससुराल वाले डरे हुए हैं
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @sibawayh666 नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हुई घटना को देखकर लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोगों को कहना है कोई जानवर हो उसके ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए।