फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bride and Grooms Hilarious Tug of War During Ring Finding Ritual Video Goes Viral

Viral Video: अंगूठी ढूंढने की रस्म में दूल्हा-दुल्हन के बीच हुआ घमासान झगड़ा, लोग बोले-ससुराल वाले डरे हुए हैं

Sat, 31 May 2025 12:19 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 31 May 2025 12:19 PM IST
सार

Viral Video: कहा जाता है कि जो पहले अंगूठी खोज लेता है, घर में उसी की बात मानी जाती है। हालांकि, कभी-कभी यह शांत रस्म एक प्रतियोगिता का रूप ले लेती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें यह रस्म किसी युद्ध के मैदान में तब्दील हो गई है।

विज्ञापन
Bride and Grooms Hilarious Tug of War During Ring Finding Ritual Video Goes Viral
दूल्हा-दुल्हन में हुआ झगड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @khushiphotostudiobarjal

विस्तार

भारतीय शादियां अपने अनोखे रीति-रिवाजों और परंपराओं के लिए जानी जाती हैं। इन्हीं में से एक रस्म होती है अंगूठी खोजने की, जिसे बेहद मनोरंजक माना जाता है। यह रस्म शादी की बाकी विधियों के बीच हल्के-फुल्के माहौल और हंसी-मजाक का तड़का लगाती है। इसमें दूध और गुलाब की पंखुड़ियों से भरे एक बर्तन में अंगूठी डाल दी जाती है और फिर दूल्हा-दुल्हन को उसे ढूंढना होता है। हालांकि, कई बार इंटरनेट पर इस रस्म के ऐसे वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिसे देख हमारी हंसी छूट जाती है क्योंकि इस गेम को जीतने के लिए दूल्हा और दुल्हन अपनी पूरी जान लगा देते हैं। हालांकि, जब दुल्हन इस खेल को जीतने के लिए थोड़ी मशक्कत करती है तो वह चर्चा का विषय बन जाती है और लोग उसके व्यवहार को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लग जाते हैं। तो आज की इस खबर में भी हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कहा जाता है कि जो पहले अंगूठी खोज लेता है, घर में उसी की बात मानी जाती है। हालांकि, कभी-कभी यह शांत रस्म एक प्रतियोगिता का रूप ले लेती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें यह रस्म किसी युद्ध के मैदान में तब्दील हो गई है। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन अंगूठी के लिए ऐसे भिड़ते नजर आ रहे हैं जैसे किसी पहलवानी का मुकाबला हो।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Mukesh Raj (@khushiphotostudiobarjal)

विज्ञापन
विज्ञापन



दूल्हा-दुल्हन के बीच हुई टक्कर की लड़ाई
जैसे ही रस्म शुरू होती है, दोनों पूरी शिद्दत से अंगूठी खोजने लगते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन के बीच अंगूठी को लेकर जबरदस्त खींचतान होती है। उनके हाव-भाव से लग रहा है मानो यह कोई प्यार भरा खेल नहीं, बल्कि जीत-हार की जंग है। दूल्हा बार-बार अंगूठी हथियाने की कोशिश करता है, वहीं दुल्हन भी पूरे जोश से मुकाबला करती है। दोनों के बीच की यह हल्की-फुल्की नोकझोंक देखकर हंसी आना लाजमी है।

लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल @khushiphotostudiobarjal से पोस्ट किया गया है और तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर हर किसी की हंसी छूट रही है।वीडियो पर लोगों ने चुटीले कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, “शादी के तुरंत बाद पहला मुकाबला हो गया।” एक और ने मजाक उड़ाते हुए कहा, “लगता है ससुराल में पहले दिन से ही सस्पेंस और डर का माहौल है।” वहीं किसी ने कहा, “कहीं बात हाथापाई तक न पहुंच जाए।” कुल मिलाकर यह वीडियो शादी की रस्मों में छिपे मनोरंजन और मस्ती का बेहतरीन उदाहरण है।













 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed