{"_id":"6ad99054b93ea60e7505ef0d","slug":"viral-video-tushar-questions-superstitions-says-live-life-without-fear-2026-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल: ‘बिल्ली ने रास्ता काट दिया तो नहीं जाएंगे’, शख्स ने अंधविश्वास पर उठाए सवाल, सोचने पर मजबूर हुए लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वायरल: ‘बिल्ली ने रास्ता काट दिया तो नहीं जाएंगे’, शख्स ने अंधविश्वास पर उठाए सवाल, सोचने पर मजबूर हुए लोग
Thu, 22 Oct 2026 10:09 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 22 Oct 2026 10:09 AM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर तुषार की प्रयोगशाला नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया एक वीडियो चर्चा में है। इसमें तुषार ने नजर लगने, बिल्ली के रास्ता काटने और मंगलवार को अंडा न खाने जैसी मान्यताओं पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि डर के बजाय लोगों को खुलकर जीना चाहिए। वीडियो पर यूजर्स भी अपनी राय दे रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो पर लोगों ने भी रखी अपनी राय
- फोटो : इंस्टाग्राम @tushar_ki_paryogsala
विस्तार
आज भी हमारे आसपास कई ऐसी बातें कही जाती हैं, जिन्हें लोग वर्षों से मानते आ रहे हैं। कोई नजर लगने के डर से घर के बाहर काली हांडी टांग देता है तो कोई बिल्ली के रास्ता काटने पर अपना काम रोक देता है। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो हफ्ते के खास दिनों में नाखून काटने, कपड़े धोने या कुछ चीजें खाने से बचते हैं। लेकिन क्या इन बातों के पीछे कोई ठोस वजह है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में तुषार ने इन्हीं मान्यताओं पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
20 लाख का मकान और 20 रुपये की काली हांडी
इंस्टाग्राम पर तुषार की प्रयोगशाला नाम से सक्रिय तुषार का कहना है कि इंसान को डर-डरकर जीने के बजाय खुलकर जिंदगी जीनी चाहिए। वीडियो में वह एक उदाहरण देते हुए कहते हैं कि लोग 20 लाख रुपये का मकान बनवाते हैं, लेकिन नजर से बचने के लिए बाहर 20 रुपये की काली हांडी टांग देते हैं।
विज्ञापन
ताजमहल का दिया उदाहरण
तुषार सवाल करते हैं कि जब लोग नजर को इतना ताकतवर मानते हैं तो मिट्टी से बनी एक छोटी सी हांडी उन्हें कैसे बचा सकती है? वह ताजमहल का उदाहरण भी देते हैं। उनका कहना है कि ताजमहल को रोज हजारों लोग देखते हैं और उसकी तारीफ करते हैं, लेकिन वह आज भी अपनी जगह खड़ा है। ऐसे में लोगों को अपनी मान्यताओं पर सोचने की जरूरत है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
मंगलवार को अंडा नहीं खाना, बाकी दिन खा लेना क्यों?
तुषार वीडियो में मंगलवार को अंडा न खाने की मान्यता पर भी सवाल उठाते हैं। वह कहते हैं कि अगर किसी को अंडा खाना गलत लगता है तो उसे बाकी दिनों में भी इस बारे में सोचना चाहिए। सिर्फ एक खास दिन अंडा न खाना और बाकी दिन उसे खाना उनकी नजर में विरोधाभासी सोच है। वह यह भी कहते हैं कि बिल्ली के रास्ता काटने, किसी के छींकने या बादलों की आवाज सुनकर अपना काम रोक देना जैसी बातें पुरानी धारणाओं से जुड़ी हैं। लोगों को बिना सोचे-समझे इनका पालन करने के बजाय अपनी समझ से काम लेना चाहिए।
वीडियो पर लोगों ने भी रखी अपनी राय
तुषार की इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ 70 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 9 लाख 70 हजार से अधिक लाइक्स मिले हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लोगों से पुरानी धारणाओं से बाहर निकलने और बेहतर समाज बनाने में सहयोग करने की अपील भी की है।
लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक यूजर ने लिखा कि नजर तो ताजमहल को भी लगी है। नजर मकान को नहीं, उसमें रहने वालों की खुशियों को लगती है। वहीं, दूसरे यूजर ने तुषार की बातों का समर्थन किया। इस तरह वीडियो ने पुरानी मान्यताओं और आज के दौर में उनकी प्रासंगिकता को लेकर चर्चा छेड़ दी है।