Viral Video: गर्मी से राहत पाने के लिए शख्स ने पंखे से बना दिया AC, वायरल वीडियो देख फटी रह गईं लोगों की आंखें
How To Cool Room: अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने एक साधारण टेबल फैन को ऐसा जुगाड़ लगाया कि वो बन गया ठंडी हवा उड़ाने वाला देसी ‘एसी’। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एक टेबल फैन को लेता है और उसका फ्रंट कवर खोल देता है। फिर वो एक प्लास्टिक बोतल को काटकर उसके आगे एक मोटा पाइप फिट करता है। अब ये पाइप सीधे जुड़ा होता है एक थर्माकोल के डिब्बे से, जिसमें वह भर देता है बर्फ के टुकड़े। इसके बाद वो पाइप का दूसरा सिरा पंखे के सामने अच्छे से सेट कर देता है। जब पंखा चालू होता है, तब पाइप से होकर बर्फ वाली ठंडी हवा खिंचती है और फैन से होकर बाहर आती है, बिल्कुल एसी जैसी कूलिंग के साथ।
विज्ञापन विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर मच गया बवाल
यह वीडियो एब सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है और इसे अब तक 8 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये लगातार वायरल हो रहा है। यही नहीं, लोग इस पर खूब मजेदार कमेंट्स भी दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, "कम बजट वाला एसी मिल गया। अब हम इसे जरूर खरीद सकते हैं।"दूसरे यूजर ने लिखा "दुनिया के सारे जीनियस शायद तमिलनाडु में ही पैदा होते हैं।" वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "महंगाई देखकर लगता है कि अब तो इसी को खरीदना पड़ेगा।"
कम बजट का एसी
ये देसी हैक सिर्फ गर्मी से राहत नहीं देता, बल्कि क्रिएटिविटी की मिसाल भी बन गया है। बिना ज्यादा खर्च किए ठंडी हवा चाहिए तो ये तरीका बिल्कुल मुफीद है।तो अगली बार जब गर्मी बर्दाश्त के बाहर हो जाए और बिजली का बिल जेब काटने लगे, तो इस देसी एसी को ट्राई कीजिए।