{"_id":"68a036a2fccaaddfb6079140","slug":"viral-video-punjabi-music-on-beach-canadian-man-anger-video-goes-viral-on-social-media-2025-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: आखिर भारतीय परिवार पर क्यों चिल्ला रहा है कनाडाई शख्स? वायरल वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: आखिर भारतीय परिवार पर क्यों चिल्ला रहा है कनाडाई शख्स? वायरल वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान
Sat, 16 Aug 2025 01:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 16 Aug 2025 01:13 PM IST
सार
Viral Video: वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पिकनिक ब्लैंकेट, उस पर रखे बैग और स्पीकर के पास एक शख्स का खड़ा है। वहां पर तेज आवाज में पंजाबी म्यूजिक बज रहा है, जबकि वहां पर उस समय कोई भी मौजूद नहीं है
विज्ञापन
आखिर भारतीय परिवार पर क्यों चिल्ला रहा है कनाडाई शख्स?
- फोटो : Instagram/@truenorthlooper
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Canada Beach Music Controversy: सोशल मीडिया पर कनाडा में एक समुद्र के किनारे मचे बवाल का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक कनाडाई व्यक्ति चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि वह एक भारतीय परिवार कर चीख रहा है। इस परिवार पर उसने तेज आवाज में पंजाबी गाना बजाने का आरोप लगाया है। अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @truenorthlooper नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। शख्स ने खुद को वन-मैन बैंड बताया है और उसका दावा है कि शहर के अधिकारियों ने पहले उसे बीच पर गिटार बजाने से मना किया था और जुर्माना लगाया था, लेकिन अब अन्य लोगों को मनचाहा म्यूजिक बजाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
आखिर बीच पर क्यों मचा बवाल?
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पिकनिक ब्लैंकेट, उस पर रखे बैग और स्पीकर के पास एक शख्स का खड़ा है। वहां पर तेज आवाज में पंजाबी म्यूजिक बज रहा है, जबकि वहां पर उस समय कोई भी मौजूद नहीं है। शख्स तंज कसते हुए कहा रहा है कि ये लोग यहां भी नहीं हैं और फिर भी 150 फीट के क्षेत्र में सभी को ये म्यूजिक सुनना पड़ रहा है। बहुत अच्छा काम किया है, सिटी ऑफ बैरी।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Viral Video: क्या आपको भी पसंद है झालमुड़ी या भेलपुरी? इस वीडियो को देखने के बाद हाथ लगाने का नहीं करेगा मन
शख्स का आरोप
वीडियो में शख्स कहता है कि उसे पहले गिटार बजाने और बैरी फूड बैंक के लिए फंड जुटाने पर अधिकारियों ने रोक दिया और जुर्माना लगाया, जिस पर उसने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर मैं गिटार बजाऊं तो बड़ी परेशानी है, लेकिन लोग तेज म्यूजिक बजाए और खुद पानी में चले जाएं, तो सब ठीक है।
Viral Video: खेत में दिखा सैकड़ों सांपों का जमावड़ा, इधर से उधर रेंगते हुए आए नजर, दिल दहला देगा वीडियो
वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
वीडियो पर लोगों की राय अलग-अलग है। कुछ ने लोगों ने शख्स को सही बताया है, तो कई लोगों ने उसे बेवजह का हंगामा करने वाला कहा। एक शख्स ने लिखा है "जिंदगी इतनी लंबी नहीं कि नफरत में बर्बाद करें, बस मजे लो और दूसरों को भी जीने दो। एक अन्य शख्स का कहना है कि सोशल मीडिया पर रोने का क्या मतलब है?