{"_id":"6a0ff9704603c6ca8603c492","slug":"viral-video-of-saraswati-river-mana-village-uttarakhand-mystery-know-the-story-of-pandava-2026-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saraswati River: भारत का वह आखिरी गांव जहां नजर आती है सरस्वती नदी, देखकर मन हो जाएगा खुश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Saraswati River: भारत का वह आखिरी गांव जहां नजर आती है सरस्वती नदी, देखकर मन हो जाएगा खुश
Fri, 22 May 2026 12:07 PM IST
Jyoti Mehra
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Fri, 22 May 2026 12:07 PM IST
सार
Saraswati River: हाल ही में सोशल मीडिया पर पवित्र सरस्वती नदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो भारत के आखिरी गांव माणा में दिखाई देती है। वीडियो में सरस्वती नदी किसी छोटे से झरने की तरह नजर आती है, लेकिन उसकी धार बेहद तेज और शक्तिशाली दिखती है।
विज्ञापन
सरस्वती नदी माणा गांव
- फोटो : instagram/mukeshhelp
विस्तार
Saraswati River Mana Village: भारत की धरती रहस्यों और आस्था की ऐसी कहानियों से भरी पड़ी है, जो हर बार इंसान को सोचने पर मजबूर कर देती हैं, क्या वाकई प्रकृति के पास कुछ अनकहे राज छिपे हैं? हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो भी कुछ ऐसा ही सवाल खड़ा कर रहा है, जिसे देखकर लोग हैरानी और श्रद्धा दोनों से भर उठे हैं।
विज्ञापन
जहां आंखों के सामने ओझल हो जाती है सरस्वती नदी
बताया जा रहा है कि यह वीडियो पवित्र सरस्वती नदी का है, जो भारत के आखिरी गांव माणा में दिखाई देती है। बद्रीनाथ के पास बसे इस गांव को देश की अंतिम बस्ती माना जाता है। यहीं एक अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है, सरस्वती नदी कुछ दूरी तक बहने के बाद अचानक जमीन के भीतर समा जाती है, मानो प्रकृति खुद उसे अपने आंचल में छिपा लेती हो।
विज्ञापन
क्या यही है पांडवों के स्वर्ग का मार्ग?
वीडियो में सरस्वती नदी किसी छोटे से झरने की तरह नजर आती है, लेकिन उसकी धार बेहद तेज और शक्तिशाली दिखती है। इस स्थान से जुड़ी एक प्रचलित मान्यता भी है, जिसके अनुसार महाभारत के बाद पांडव इसी रास्ते से स्वर्ग की ओर गए थे। कहा जाता है कि रास्ते में नदी पार करने के लिए भीम ने अपने हाथों से पुल बनाया था, ताकि द्रौपदी आसानी से उस पार जा सकें।
विज्ञापन
देखें वीडियो
View this post on Instagram
वीडियो ने लोगों को किया हैरान
इस अनोखे नजारे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं। कई लोग इसे सरस्वती नदी का दिव्य दर्शन बता रहे हैं। कमेंट सेक्शन में भी लोगों की आस्था झलक रही है, किसी ने इसे विज्ञान और विश्वास का संगम कहा, तो किसी ने इसे मानसिक शांति के लिए सबसे बेहतरीन जगह बताया और यहां जाने की इच्छा जाहिर की।
Heatwave: चिलचिलाती धूप में छत पर शख्स ने बना डाला हाफ फ्राई, गर्मी का रौद्र रूप देखकर छूट जाएंगे पसीने
Countries Without Trees: दुनिया के वो देश जहां नहीं होते पेड़, नाम जानकर होगी हैरानी
Manslaughter Case: सपनों की दौड़ में खो गई इंसानियत, करियर बचाने के लिए ली अपनी नवजात बच्ची की जान!
Viral: मां की खतरनाक सींग में फंसी बछड़े की गर्दन, वीडियो में देखें कैसे की शख्स ने इनकी मदद
Weird: पति को वश में करने के लिए तीन साल से हाथ में बांधे रखी प्लास्टिक, हथेली का हाल देख डॉक्टर भी चौंक गए