फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Of Grandmother Asking Phone To Chatgpt Funny Conversation Goes Viral On Social Media

Viral Video: दादी ने चैटजीपीटी से मांगा अपने लिए फोन, आगे जो हुआ... जानने के बाद नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Tue, 09 Sep 2025 12:57 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 09 Sep 2025 12:57 PM IST
सार

इन दिनों एक बेहद ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।

विज्ञापन
Viral Video Of Grandmother Asking Phone To Chatgpt Funny Conversation Goes Viral On Social Media
Viral Video - फोटो : Instagram/rockstardadi_ji

विस्तार

सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह के मजाकिया वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों एक बेहद ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दादी स्मार्टफोन में चैटजीपीटी से बात कर रही हैं। इस दौरान दादी चैटजीपीटी से पूछती हैं कि तू रहता कहां पर है? हम तेरे पास आएंगे। इस पर चैटजीपीटी कहता है कि मैं किसी एक जगह पर नहीं रहता लेकिन मैं हमेशा आपके सहयोग के लिए ऑनलाइन मौजूद हूं। चैटजीपीटी की बात सुनने के बाद दादी कहती हैं कि तू ऐसे ही सड़कों पर घूमता है बेटा? न तेरा घर है तूं कहां रहता है सड़कों पर रहता है बेटा? हम वहीं आ जाएंगे जहां तू बताएगा। 

विज्ञापन

ये सब बातें दादी अपनी ठेठ भाषा में कहती हैं। इसके बाद चैटजीपीटी कहता है मैं समझ रहा हूं कि आप मजाक कर रहे हैं और मैं हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार हूं। इसी बीच दादी चैटजीपीटी को रोकते हुए दोबारा बोलती हैं तू बता दे कहां रहता है मैं तेरे पास आउंगी।

तू कौन सी जगह पर मिलेगो? हनुमान टीले पर मिलेगो या फुहारे पर मिलेगो। इस पर चैटजीपीटी कहता है कि में हमेशा यहीं ऑनलाइन मिलूंगा। मैं हमेशा मदद के लिए तैयार हूं आपको किसी प्रकार की सहायता या जानकारी चाहिए आप मुझे बता दीजिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दादी कहती हैं कि मेरे पास फोन नहीं है तू मुझे फोन दिलवा दे। इस पर चैटजीपीटी कहता है कि मैं आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करुंगा। इसके बाद दादी कहती हैं कि तेरी मदद की ऐसी की तैसी। दादी और चैटजीपीटी के बीच की ये मजाकिया बात अब सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। 

Challenger Deep: ये है धरती की सबसे गहरी जगह, समा सकता है पूरा माउंट एवरेस्ट

विज्ञापन

इस वीडियो को rockstardadi_ji नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं 2 लाख 33 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। 3500 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। वहीं 5 लाख 50 हजार से ज्यादा बार इस वीडियो को शेयर किया गया है।  

Alien Life: सौरमंडल में ही मौजूद हो सकती है एलियन लाइफ, इस विशाल ग्रह के चांद पर मिल सकते हैं जीवन के सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed