Challenger Deep: ये है धरती की सबसे गहरी जगह, समा सकता है पूरा माउंट एवरेस्ट
क्या कभी आपने इस सवाल पर विचार किया है कि धरती की सबसे गहरी जगह कौन सी है। आज इस खबर के जरिए हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विस्तार
धरती पर ऐसे कई स्थान हैं, जो काफी रहस्यमयी हैं। ये स्थान हमेशा इंसानों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। इन रहस्यमयी गुत्थियों को सुलझाने के लिए इंसान हमेशा प्रयासरत रहता है। यही एक बड़ा कारण, जिसके चलते हमने धरती के साथ साथ अंतरिक्ष से जुड़ी कई पहेलियों को भी सुलझा लिया है। हब्बल या जेम्स वेब टेलिस्कोप के जरिए हम बिलियंस ईयर्स पहले ब्रह्मांड कैसा था उस बारे में भी जान पा रहे हैं।
इसके अलावा कई वर्ष पहले आइंस्टीन ने अपने सपेक्षतावाद के सिद्धांत से ब्रह्मांड के कई बड़े रहस्यों को उजागर करने का काम किया था। अंतरिक्ष के बारे में हम काफी कुछ जान चुके हैं। वहीं पृथ्वी के भीतर भी कई ऐसी जगहें, जो उतनी ही रहस्यमयी और रोमांचक हैं। इसी कड़ी में क्या कभी आपने इस सवाल पर विचार किया है कि धरती की सबसे गहरी जगह कौन सी है। आज इस खबर के जरिए हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
धरती की सबसे गहरी जगह चैलेंजर डीप है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इसकी पूरी गहराई का पता लगाने में अभी भी थोड़ा समय लगेगा। प्रशांत महासागर के नीचे दक्षिणी छोर पर चैलेंजर डीप स्थित है। इसकी गहराई करीब 36 हजार फीट बताई जाती है। हालांकि, इसकी वास्तविक गहराई का पता लगाने के लिए कई बार कोशिशें की गईं, लेकिन अब तक इस बारे में ठीक पता नहीं लगाया जा सका है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रशांत महासागर में चैलेंजर डीप इतनी गहराई में है कि यहां तक सूर्य की रोशनी भी नहीं पहुंचती है। यह जगह बिल्कुल अंधेरे में है। चैलेंजर डीप तक पहुंचने में इंसानों को भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
Alien Life: सौरमंडल में ही मौजूद हो सकती है एलियन लाइफ, इस विशाल ग्रह के चांद पर मिल सकते हैं जीवन के सबूत
इस जगह के बारे में वैज्ञानिकों को पहली बार साल 1875 में पता चला था। वहीं साल 1951 में इसकी गहराई पहली बार नापी गई थी। इस जगह पर पानी का दबाव सतह के दबाव के मुकाबले 1 हजार गुना अधिक है।
Viral Video: बिना मशीन और बिजली के गन्ने का जूस निकालने का देसी तरीका हो रहा वायरल, देखें वीडियो
जैक पिकार्ड और डॉन वॉल्श पहली बार साल 1960 में इस जगह पर पहुंचने में सफलता पाई थी। वहीं साल 2012 में जेम्स कैमरून डीपीसी चैलेंजर पनडुब्बी की मदद से यहां पर पहुंचे थे। वहीं इसकी पूरी गहराई में पहुंचना आज के समय भी काफी मुश्किल भरा काम है।
Snake: ये हैं अमेजन के जंगल में पाए जाने वाले पांच खतरनाक सांप, काट लें तो पल भर में जा सकती है जान