{"_id":"67ed49fba18f821fac000740","slug":"viral-video-monkey-attacks-girl-making-dance-reel-on-bhojpuri-song-2025-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: भोजपुरी गाने पर कमर मटकाकर रील बना रही थी लड़की, ओवर एक्टिंग देखकर बंदर ने बिगाड़ दिया सीन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: भोजपुरी गाने पर कमर मटकाकर रील बना रही थी लड़की, ओवर एक्टिंग देखकर बंदर ने बिगाड़ दिया सीन
Fri, 04 Apr 2025 11:34 AM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:34 AM IST
सार
Girl Dancing With Monkey: वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की राजा जी गाने पर रील बना रही है और बंदर की तरफ हाथ बढ़ा रही है। इस दौरान बंदर भी लड़की तरफ से उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, लड़की जैसे ही दूसरी तरफ देखती है, वैसे ही बंदर गुस्से में आकर लड़की के बाल पकड़ लेता और खींचने लगता है।
विज्ञापन
भोजपुरी गाने पर कमर मटकाकर रील बना रही थी लड़की, ओवर एक्टिंग देखकर बंदर ने बिगाड़ दिया सीन
- फोटो : X/@gharkekalesh
विस्तार
Girl Dancing With Monkey : सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई बेहद हैरान करने वाले होते हैं, तो कुछ हंसाने वाले होते हैं। अब इन दिनों एक काफी मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की को बंदर के साथ रील बनाना काफी महंगा पड़ जाता है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की छत पर मटक-मटक रील बना रही है। यहां पर दो लंगूर बंदर भी बैठे हैं और लड़की एक बंदर के पास जाकर डांस कर रही है।
विज्ञापन
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की राजा जी गाने पर रील बना रही है और बंदर की तरफ हाथ बढ़ रही है। इस दौरान बंदर भी लड़की तरफ से उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, लड़की जैसे ही दूसरी तरफ देखती है, वैसे ही बंदर गुस्से में आकर लड़की के बाल पकड़ लेता और खींचने लगता है। इस दौरान लड़की का चेहरा देखने लायक है।
विज्ञापन
वीडियो में आप देख सकते हैं कि गुस्से में अचानक बंदर लड़की के बालों को जोर पकड़ लेता है और खींचने लगता है। लड़की दर्द से परेशान होने लगती है और किसी अपने बाल को बंदर से छुड़ाती है। जैसे बंदर लड़की का बाल छोड़ता है वो वहां से भाग जाती है। वहां पर दूसरा बंदर चुपचाप बैठा है और पूरी घटना को देख रहा है।
विज्ञापन
Kalesh b/w a Monkey and a Reel Dancer: pic.twitter.com/IaPaHcHZ8w
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 1, 2025
Dog Viral Video: चलती ट्रेन में कुत्ते को लेकर चढ़ रहा था शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही यह वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि बंदर भाई, लड़की की एक्टिंग देखकर भड़क गया। दूसरे शख्स का कहना है कि बंदर का गुस्सा तो किसी बॉस से भी ज्यादा खतरनाक है। एक शख्स ने सलाह दी है कि लड़की को बंदरों के साथ रील नहीं बनानी चाहिए।
Viral Video: दुल्हन ने स्टेज पर जाकर रिश्तेदारों के बीच में किया ऐसा डांस, लोगों ने कहा- दिल जीत लिया
इसलिए कहा जाता है कि जंगली जानवरों से मेलजोल बढ़ाते समय सतर्क रहना चाहिए। वह आक्रामक हो जाएं कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसलिए जानवरों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।