फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   bride went on stage and danced like this among the relatives traditional dance video went viral in hindi

Viral Video: दुल्हन ने स्टेज पर जाकर रिश्तेदारों के बीच में किया ऐसा डांस, लोगों ने कहा- दिल जीत लिया

Tue, 01 Apr 2025 06:36 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 01 Apr 2025 06:36 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन अपनी शादी में बहुत शालीनता से डांस करती नजर आ रही है। उसके डांस मूव्स इतने परफेक्ट हैं कि लोगों की नजरें नहीं हट रही हैं।

विज्ञापन
bride went on stage and danced like this among the relatives traditional dance video went viral in hindi
दुल्हन ने किया डांस - फोटो : Instagram/@prishiv_vibes

विस्तार

विज्ञापन

Viral Jokes: इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन एक राजस्थानी गाना पर डांस कर रही है। दुल्हन का डांस इतना अच्छा है कि देखकर सभी लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं। शियान और ग्रे कंट्रास्ट के खूबसूरत लहंगे में सजी यह दुल्हन स्टेज पर रिश्तेदारों के बीच नाचती नजर आ रही है। उसकी शानदार डांस मूव्स और कॉफिडेंस भरे एक्सप्रेशन को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो रहा है। यह वीडियो इतना लाजवाब है कि इसे देखते वक्त आपको नजरें हटाने का मन ही नहीं करेगा। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka & Shivam (@prishiv_vibes)




दुल्हन का जोरदार डांस
इस वायरल वीडियो में दुल्हन एक राजस्थानी गाने 'लुक छुप ना जाओ जी' की धुन पर थिरकती दिख रही है। मेहमानों के बीच स्टेज पर उसका डांस शुरू होते ही माहौल में उत्साह भर जाता है। उसके हर स्टेप से साफ झलकता है कि वह कोई आम डांसर नहीं, बल्कि एक ट्रेंड डांसर है। साथ ही दुल्हन शियान और ग्रे रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही है, और उसका शालीनता भरा डांस सभी को हैरान कर रहा है। दुल्हन के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आ रहा है, जो इस वीडियो को और भी खास बनाता है। पीछे बैठे मेहमान भी उसकी परफॉर्मेंस को देखकर तालियां बजाते और हूटिंग करते नजर आ रहे हैं।

शादियों में दूल्हा-दुल्हन का डांस अब एक आम बात हो गई है, लेकिन इस दुल्हन ने अपने अनोखे अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। राजस्थानी गाने पर उसकी थिरकन और मेहमानों के बीच बेझिझक डांस ने इस मौके को यादगार बना दिया। साथ ही दुल्हन का लहंगा और उसकी शालीनता इस परफॉर्मेंस में चार चांद लगा रही है।

ये भी पढ़ें- Viral Video: बाप-बेटे की जुगलबंदी ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, पिता और दादा बनने कि नहीं देखी होगी ऐसी खुशी

लोगों का रिएक्शन
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस दुल्हन को तो डांसिंग क्वीन कहना चाहिए।' वहीं, दूसरे ने कमेंट किया, 'राजस्थानी गाना और यह डांस, वाह! क्या कमाल का कॉम्बिनेशन है।' कुछ लोगों ने इसे 'शादी का बेस्ट मोमेंट' कहा। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @prishiv_vibes नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 18 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 70 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed