{"_id":"67ed2137cde48f71370f58da","slug":"dog-falls-between-moving-rajdhani-train-and-platform-as-owner-tries-to-board-video-goes-viral-2025-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: चलती ट्रेन में कुत्ते को लेकर चढ़ रहा था शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: चलती ट्रेन में कुत्ते को लेकर चढ़ रहा था शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
Wed, 02 Apr 2025 05:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 02 Apr 2025 05:07 PM IST
सार
Indian Train Dog Viral Video: सोशल मीडिया पर अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से राजधानी ट्रेन गुजर रही है। इस दौरान एक शख्स अपने पालतू कुत्ते (गोल्डेन रिट्रीवर) के साथ ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है।
विज्ञापन
चलती ट्रेन में कुत्ते को लेकर चढ़ने रहा था शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
- फोटो : X/@trainwalebhaiya
विस्तार
Indian Train Dog Viral Video: रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान लोगों के साथ हुए हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। कई वीडियो में देखने को मिलता है लोग चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हैं। ऐसे में कभी-कभी लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है। सोशल मीडिया पर आपने कई वीडियो देखने होंगे जिनमें चलती ट्रेन पर चढ़ते समय लोग फिसल कर गिर जाते हैं। कई बार इस हादसे में लोगों की जान भी चली जाती है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से राजधानी ट्रेन गुजर रही है। इस दौरान एक शख्स अपने पालतू कुत्ते (गोल्डेन रिट्रीवर) के साथ ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है। हालांकि, सहमा बेजुबान बोगी में नहीं चढ़ पाया और सीधा ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरा। यह वायरल वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। इस घटना के बाद जानवर प्रेमी गुस्सा हैं और कुत्ते के मालिक की लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह रोंगटे खड़े करने वाला हादसा कथित तौर पर राजधानी एक्सप्रेस के बोगी नंबर 193751 के पास हुआ। यह घटना कब और कहां घटी है। इस बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो झांसी रेलवे स्टेशन का है।
विज्ञापन
Mossad: मोसाद ने पाकिस्तान के इस्लामिक परमाणु बम की ऐसे खोली थी पोल, पूरी कहानी जानकर नहीं होगा यकीन
इस घटना का एक चौंकाने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसकी शुरुआत में एक व्यक्ति... जिसने नीली टीशर्ट और जींस पहनी हुई है, अपने पालतू कुत्ते के साथ प्लेटफॉर्म पर खड़ा है। उसके सामने से ट्रेन गुजर रही है। इस हैरान करने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो की शुरुआत में फिरोजी रंग की टीशर्ट और जीस पहने हुए एक व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते के साथ प्लेटफॉर्म पर खड़ा है। उसके सामने से ट्रेन जा रही है।
Earthquake: क्या भारत में भी आ सकता है म्यांमार जैसा भूकंप? आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक ने कह दी ये बड़ी बात
व्यक्ति कुछ ही सेकंड में चलती ट्रेन के दरवाजे के हैंडल को पकड़कर चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन कुत्ता ट्रेन में चढ़ने में असफल रहता है और ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच की जगह में जा गिरता है। इस बीच ट्रेन आगे जाती रहती है और व्यक्ति घबराहट में अपने कुत्ते को इधर-उधर देखने लगता है। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। बाकी घटना आप वीडियो में देख सकते हैं।
When money can't buy wisdom! pic.twitter.com/suADun73fu
— Trains of India (@trainwalebhaiya) April 1, 2025
Optical Illusion: खोजना है रमेश के बीच में छिपा सुरेश, जीनियस लोगों के लिए 15 सेकेंड है काफी
इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। एक्स पर @trainwalebhaiya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को रीट्विट करते हुए @joedelhi नाम के यूजर ने लिखा है कि भारतीय न्याय संहिता की पशु क्रूरता से जुड़ी धारा 325 के तहत व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, उसने ट्रेन-राजधानी एक्सप्रेस, बोगी नंबर- 193751, सेंट्रल रेलवे... जैसी जानकारी साझा की है और लिखा कि यह अपराध है।