फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video: Kerala Singer Who Set the World Record Singing in 140 Languages

Viral Video: भारतीय लड़की ने बनाया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, पूरी दुनिया में हो रही चर्चा, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 08 Jan 2024 01:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 08 Jan 2024 01:31 PM IST
सार

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, सुचेता ने दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास सभागार में जलवायु परिवर्तन से संबंधिक जागरूकता बढ़ाने के लिए 140 भाषाओं में गाना गया।

विज्ञापन
Viral Video: Kerala Singer Who Set the World Record Singing in 140 Languages
Kerala Singer Who Set the World Record Singing in 140 Languages - फोटो : Instagram/tarqeeb

विस्तार

Viral Video: भारत में कई लोग हैं, जिन्हें उनकी अद्भुत कलाओं के लिए जाना जाता है। अब इस बीच एक भारतीय लड़की ने 140 भाषाओं में गाना गाया है और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। केरल की रहने वाली लड़की का नाम सुचेता सतीश है। उसके गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने यूएई के दुबई में आयोजित एक कॉन्सर्ट में गाना गाया है। इस  कॉन्सर्ट का टाइटल 'कॉन्सर्ट ऑफ क्लाइमेट' रखा गया था। 

विज्ञापन


इस कार्यक्रम का आयोजन 24 नवंबर, 2023 को हुआ था, लेकिन अब इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अब शेयर किया गया है। इसमें सुचेता को सुरीली आवाज में गाना गाते हुए सुना जा सकता है। ऑल इंडिया रेडियो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने का वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'केरल की रहने वाली सुचेता सतीश ने एक ही कॉन्सर्ट के दौरान सबसे अधिक भाषाओं में गाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने संगीत के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 
विज्ञापन


#GuinnessBookofWorldRecords की तरफ से आधिकारिक तौर पर सुचेता की उपलब्धि की पुष्टि की है। उन्होंने यूएई के दुबई में यह उपलब्धि भारतीय वाणिज्य दूतावास सभागार में हासिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by All India Radio News (@airnewsalerts)



Lottery: दो गणितज्ञों ने निकाला खास फार्मूला, लॉटरी जीतने की गारंटी, खरीदने होंगे इतने टिकट

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, सुचेता ने दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास सभागार में जलवायु परिवर्तन से संबंधिक जागरूकता बढ़ाने के लिए 140 भाषाओं में गाना गया। बताया गया है कि 140 नंबर का चुनाव इसलिए किया गया, क्योंकि यह दुबई में COP 28 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले 140 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाला नंबर है। इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने देखा है और लाइक किया है।

Fulani Tribe: यहां शादी के लिए मार खाते हैं लड़के, डंडों से होती है पिटाई, जानिए अजीबोगरीब परंपरा के बारे में

इस वीडियो पर लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं। सुचेता के 140 भाषाओं में गाना गाने पर लोगों को काफी हैरानी भी हो रही है। इसके साथ ही लोग सुचेता सतीश की तारीफ भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed