फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lottery: दो गणितज्ञों ने निकाला खास फार्मूला, लॉटरी जीतने की गारंटी, खरीदने होंगे इतने टिकट

Sun, 07 Jan 2024 08:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Jan 2024 08:45 PM IST
विज्ञापन
UK Mathematicians Claim A Guaranteed Lottery Win Using Just 27 Purchased Tickets
UK Mathematicians Claim A Guaranteed Lottery Win - फोटो : iStock

Lottery Guaranteed: कई लोग लॉटरी जीतकर रातोंरात करोड़पति बन जाते हैं। अभी हाल ही में ऐसा ही एक मामला संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से सामने आया था। यहां पर एक भारतीय  ड्राइवर ने 45 करोड़ की लॉटरी जीती थी। ड्राइवर ने 31 दिसंबर को बिग टिकट लाइव ड्रा में 20 मिलियन यूएई दिरहम जैकपॉट जीता था। अक्सर लोगों के मन में एक सवाल आता है कि क्या लॉटरी लगने का कोई खास फार्मूला हो सकता है? कहा जाता है कि ऐसा नहीं हो सकता है। 



इस पर कई कहानियां, नॉवेल और फिल्में बन चुकी हैं। इसमें हीरो लॉटरी या जुआ जीतने का आसान तरीका निकाल लेते हैं। अब इस बीच यूके के दो गणितज्ञों का दावा है कि बिल्कुल ऐसा हो संभव है। उन्होंने इस फॉर्मूले को बनाने में सफलता हासिल कर ली है। इसमें किसी भी इंसान को सिर्फ 27 टिकट खरीदने होंगे और उसकी निश्चित लॉटरी लग जाएगी। 

 

UK Mathematicians Claim A Guaranteed Lottery Win Using Just 27 Purchased Tickets
UK Mathematicians Claim A Guaranteed Lottery Win - फोटो : iStock

इन दोंनों गणितज्ञों का नाम डेविड स्टीवर्ट और डेविड कुशिंग है। उन्होंने एक ऐसा रणनीतिक तरीका खोजा है, जिससे कोई भी इंसान यूके नेशनल लॉटरी जीत सकता है। उन्होंने बताया कि 4.5 करोड़ संभावनाओं में से जीतने के सिर्फ 27 टिकट खरीदने की जरूरत है। 
 

UK Mathematicians Claim A Guaranteed Lottery Win Using Just 27 Purchased Tickets
UK Mathematicians Claim A Guaranteed Lottery Win - फोटो : iStock

मानचेस्टर यूनिवर्सिटी के स्टीवर्टन और कुशिंग जैकपॉट जीतने की गारंटी नहीं देते हैं, लेकिन उनका दावा है कि सिर्फ 27 टिकट खरीदकर कम से कम किसी तरह की जीत को सुनिश्चित किया जा सकता है। "यू नीड 27 टिकिट्स टू गारंटी अ विन ऑन यूके नेशनल लॉटरी" नाम के शोध पत्र में उन्होंने बताया है कि यूके नेशनल लॉटरी में खेलने वाले को एक से 59 संख्याओं में से सिर्फ 6 पर समझौता करना होता है। 

Fulani Tribe: यहां शादी के लिए मार खाते हैं लड़के, डंडों से होती है पिटाई, जानिए अजीबोगरीब परंपरा के बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन
UK Mathematicians Claim A Guaranteed Lottery Win Using Just 27 Purchased Tickets
UK Mathematicians Claim A Guaranteed Lottery Win - फोटो : iStock

उन्होंने बताया कि ड्रॉ के समय छह गेंदों का अनिश्चित तरीके से निकालकर चुनाव किया जाता है। इनका नंबर 1 से 59 के बीच होता है। दोनों गणितज्ञों ने कहा कि कैसे 27 टिकट खरीद कर 45057474 संभावित ड्रॉ में से एक इनाम को तय कर सकते हैं। जिस खिलाड़ी की छह संख्याओं में कम से कम दो संख्या मेल खाते हैं, तो उनको इमान दिया जाता है। उन्होंने देखा कि 27 टिकटों से यह निश्चित हो सकता है। उन्होंने बताया कि 26 टिकट से यह नहीं हो सकता है। 


Viral Video: कैसे फूटता है तारा? अंतरिक्ष में दिखा हैरतअंगेज नजारा, स्पेस एजेंसी ने शेयर किया अद्भुत वीडियो

विज्ञापन
UK Mathematicians Claim A Guaranteed Lottery Win Using Just 27 Purchased Tickets
UK Mathematicians Claim A Guaranteed Lottery Win - फोटो : iStock

गणितज्ञों ने खास कॉम्बिनेशन निकालने के लिए फाइनाइट थ्योरी का प्रयोग किया। इनमें 50 से लेकर एक तक के जोड़े और तीन समूह के ज्यामिति आकार बनाया। इसके बाद हर सेट की रेखा से छह संख्याओं की सीक्वेंस बनाया। इसमें से एक लॉटरी टिकट बनाना था। उनका दावा है कि 27 टिकटों में एक में निश्चित तौर पर ड्रॉ से मेल जरूर खाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed