फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Girl Crying on the road in Kota Rajasthan Emotional Video Goes Viral on Social Media

फूल बेच रही बच्ची को ऑटो वाले ने जड़ा थप्पड़, सड़क किनारे रोती रही, फिर शख्स ने जो किया जानकर करेंगे तारीफ

Fri, 18 Jul 2025 01:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 18 Jul 2025 01:19 PM IST
सार

Viral Video: वायरल वीडियो में एक छोटी बच्ची सड़क के डिवाइडर पर बैठी फूट-फूट कर रोती दिख रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची एक ऑटो में बैठे यात्री को गुलाब बेचने की कोशिश कर रही थी और जब वह ऑटो के पीछे दौड़ी तो ड्राइवर ने उसे थप्पड़ मार दिया। अ

विज्ञापन
Viral Video Girl Crying on the road in Kota Rajasthan Emotional Video Goes Viral on Social Media
कोटा की सड़कों पर दिखी मासूम की बेबसी, रोती बच्ची का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : Instagram/ride_with_shikhar

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कई वीडियो लोगों को हंसाने वाले होते हैं, तो कई हैरान करने वाले हैं। साथ ही कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों के आखों में आंसू ला देते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक मासूम बच्ची का है, जो उसकी बेबसी को दिखा रहा है। यह राजस्थान के कोटा का है। 

विज्ञापन


दरअसल, वायरल वीडियो में एक छोटी बच्ची सड़क के डिवाइडर पर बैठी फूट-फूट कर रोती दिख रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची एक ऑटो में बैठे यात्री को गुलाब बेचने की कोशिश कर रही थी और जब वह ऑटो के पीछे दौड़ी तो ड्राइवर ने उसे थप्पड़ मार दिया। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'Ride With Shikhar' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें बच्ची की बेबसी साफ दिखाई दे रही है। वीडियो और बच्ची की कहानी आपोक भावुक कर देगी। वीडियो शेयर करते हुए शख्स ने पूरी कहानी बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shikhar Sahni (@ride_with_shikhar)




Viral: क्यों कोबरा से लड़ाई में जीत जाता है नेवला? कैसे जहर के हमले को कर देता है बेअसर, जानकर हो जाएंगे हैरान

शख्स ने लिखा है कि वह इसलिए नहीं रो रही है, क्योंकि उसे पैसे नहीं मिले... वह इसलिए रोई क्योंकि दुनिया ने उसे लाचार कर दिया। उन्होंने आगे बताया है कि बच्ची गुलाब का फूल बेचने के लिए एक ऑटो का पीछा कर रही थी। इसके कारण ऑटो ड्राइवर ने उसे थप्पड़ मार दिया। 

Saanp Ka Video: काले नाग को गले में डालकर रील बना रहा था सर्पमित्र, डसने से हुई मौत, खौफनाक वीडियो हुआ वायरल

उन्होंने कहा कि बच्ची को रोते हुए देखकर मैं रुका और उसे सुना। बच्ची को सांत्वना देने की कोशिश की। उसने पैसे लेने से इंकार कर दिया। उसने ऐसा अहंकार के कारण नहीं, बल्कि दर्द के कारण किया। आइए बेहतर इंसान बनें। कारण बनें कि कोई यह माने कि दयालुता अभी भी मौजूद है। आइए मिलकर जागरूकता और सहानुभूति फैलाएं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed