फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral video elephant saved the life of its baby trapped in river of kruger national park

Viral Video: मां हो तो ऐसी, हाथी ने ऐसे बचाई नदी में फंसे अपने नन्हे बच्चे की जान, दिल छू लेगा वीडियो

Sat, 17 Jan 2026 12:38 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 17 Jan 2026 12:38 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में एक हाथी और उसका बच्चा बहते हुए आ रहे हैं। हाथी ने तो फिर भी खुद को संभाल लिया, लेकिन तेज बहाव के आगे नन्हे हाथी की हालत खराब हो गई और वो बहाव के साथ-साथ बहने लगा।

विज्ञापन
Viral video elephant saved the life of its baby trapped in river of kruger national park
अपने नन्हे बच्चे की जान बचाती हथिनी का वीडियो - फोटो : @AMAZlNGNATURE

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ ही जाता है, जो कुछ सेकंड में लोगों को हैरान कर देते हैं। लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसने सच में सबकी धड़कनें बढ़ा दी हैं। वीडियो में एक हाथी और उसका बच्चा बहते हुए आ रहे हैं। हाथी ने तो फिर भी खुद को संभाल लिया, लेकिन तेज बहाव के आगे नन्हे हाथी की हालत खराब हो गई और वो बहाव के साथ-साथ बहने लगा। वीडियो में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों को भावुक भी कर दिया और खुश भी। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पानी का बहाव कितना तेज है और इसी बहाव में एक हाथी और उसका बच्चा बहते हुए आ रहे हैं। हाथी ने तो फिर भी खुद को संभाल लिया, लेकिन तेज बहाव के आगे नन्हे हाथी की हालत खराब हो गई और वो बहाव के साथ-साथ बहने लगा। हालांकि इस बीच हाथी ने उसे पकड़ा और उसे खींचकर पानी से बाहर ले आई, जिसके बाद दोनों जंगल की ओर चले गए।

विज्ञापन
 


दिल छू लेगा वीडियो

अगर समय रहते नन्हे हाथी की मां ने उसे पकड़ा नहीं होता तो शायद उसकी जान खतरे में पड़ जाती। बताया जा रहा है कि ये वीडियो साउथ अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क (Kruger National Park) का है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘आखिरी पल में हाथी की मां ने क्रूगर नेशनल पार्क में उफनती नदी में बहने से अपने बच्चे को बचा लिया’।

Viral: मां के साथ प्रैंक कर रही थी बेटी, दिखाया AI बॉयफ्रेंड और घर में हो गया क्लेश, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: गर्लफ्रेंड के चक्कर में 26 किलोमीटर दौड़ गया युवक, वजह जान अब भी रह जाएंगे हैरान


वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शंस

28 सेकंड के इस वीडियो को अब तक एक लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 4 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। वीडियो देख एक शख्स ने कहा- ‘हाथी इस ग्रह पर सबसे समझदार स्तनधारियों में से हैं'। दूसरे शख्स ने कहा- ‘जब बच्चा खतरे में होता है, तो मां की ममता किसी डर को नहीं जानती, यहां तक कि उफनती नदी भी लड़ने की चीज बन जाती है, भागने की नहीं’। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed