फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video: delhi metro man slapped theft 10 times while caught stealing video viral

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में चोर की हुई जमकर धुनाई, शख्स ने जड़े थप्पड़ पर थप्पड़, वीडियो वायरल

Sat, 23 Mar 2024 12:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Mar 2024 12:50 PM IST
सार

शख्स ने मेट्रो में अपने बैग से सामान चोरी करते हुए एक सहयात्री को पकड़ लिया है। इसके बाद जो कुछ हुआ किसी ने उसे कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। 

विज्ञापन
Viral Video: delhi metro man slapped theft 10 times while caught stealing video viral
दिल्ली मेट्रो में चोर की हुई धुनाई, शख्स ने जड़े थप्पड़ पर थप्पड़ - फोटो : Twitter@gharkekalesh

विस्तार

Viral Video: टेन, बस और मेट्रो में अक्सर चोरी की घटनाएं सामने आती हैं। कभी-कभी लोग चोरी करने वाले शख्स को पकड़ लेते हैं और जमकर धुनाई करते हैं। अब इसी तरह का मामला दिल्ली मेट्रो में देखने को मिला है। एक शख्स ने मेट्रो में अपने बैग से सामान चोरी करते हुए एक सहयात्री को पकड़ लिया है। इसके बाद जो कुछ हुआ किसी ने उसे कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है खचाखच भरी मेट्रो में कथित चोर को पकड़ने के बाद एक के बाद एक थप्पड़ मारता है। वह शख्स को सफाई देने का मौका भी नहीं देता है और उसे बिना रुके 10 से 11 थप्पड़ मारता है। यह जानकारी नहीं है कि यह वीडियो कब का है, लेकिन यह हाल ही में वायरल हुआ है। 
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है शख्त थप्पड़ मारते हुए कहता है कि तेरी तो... चोर। आसपास खड़े लोगों में से किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Sunset: भारत के किस राज्य में होता है सबसे आखिरी में सूर्यास्त? यहां जानें
 

इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में चोरी का वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में एक महिला का पर्स दो औरतों ने चोरी किया था और पकड़ी गई थीं। चोरी करने वाली महिलाओं का एक यूट्यूबर ने वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह इस बारे में उस महिला को बताता है, जिसका पर्स चोरी हुआ था। इसके बाद महिला उन दोनों औरतों को पीटती है, जिन्होंने पर्स चोरी किया था। 

Solar Eclipse 2024: सूर्य ग्रहण पर अंतरिक्ष में दिखेगा 'शैतान', 70 साल में पहली बार होने जा रही यह अनोखी घटना
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed