फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video china couple wrestling match wedding housework challenge viral news in Hindi

Viral: शादी के स्टेज पर ही दूल्हा-दुल्हन में होने लगी कुश्ती, वजह जानकर पकड़ लेंगे माथा

Mon, 18 May 2026 08:32 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Mon, 18 May 2026 08:32 PM IST
सार

Viral Video: चीन में हुई एक शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, शादी में स्टेज पर ही दूल्हा और दुल्हन के बीच कुश्ती हो गई। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 

विज्ञापन
Viral Video china couple wrestling match wedding housework challenge viral news in Hindi
शादी के स्टेज पर ही दूल्हा-दुल्हन में होने लगी कुश्ती - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Viral Video: आज कल लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। चीन में एक दूल्हा और दुल्हन ने भी कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुश्ती का आयोजन किया। जोड़ ने पारंपरिक तरीके से शादी करने की जगह मेहमानों को बुलाकर उनके सामने कुश्ती लड़ी। उन्होंने हार-जीत में  अपनी आने वाले जीवन का भविष्य तय किया। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक जोड़े ने दक्षिण-पश्चिमी चीन में शादी को पेशेवर कुश्ती मुकाबले में बदल दिया। इस मुकाबले में हारने वाले को पूरे जीवन घर का काम करने के लिए तैयार होना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह कुश्ती सिर्फ एक दोस्ताना मैच था, लेकिन इसमें हार और जीत वास्तविक थे। 
विज्ञापन


दूल्हे का नाम  हे यिनशेंग है, जो गुइझोऊ प्रांत के जुनी के एक पेशेवर पहलवान हैं। उन्होने मई की शुरुआत में एक होटल में अपनी पत्नी के साथ अनोखा आयोजन किया था। पारंपरिक शादी के स्टेड के स्थान पर पति और पत्नी ने एक अखाड़ा तैयार कराया था। यह पर एक विशाल स्कीन में दूल्हा बनाम दुल्हन का पोस्टर लगाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


El Nino: क्या आएगा 1877 वाला प्रलय? जब भीषण गर्मी और सूखा ने मचाई थी भयानक तबाही, दुनिया पर अल नीनो का खतरा


जीत-हार के लिए रखी थी अनोखी शर्त

इस कुश्ती में नवविवाहित जोड़े ने अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व किया। प्रतियोगिता में तीन मैच हुए। इसमें एक अनोखा नियम लागू था कि हारने वाली टीम को घर का काम करने के लिए भेजा जाएगा। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Viral Video: क्या टंकी में जामुन की लकड़ी डालने से पानी नहीं होता है खराब? सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुश्ती के दौरान दुल्हन ने हमलों से बचती है और दूल्हे को कंधे से पटक कर नीचे गिरा दिया।  इसके बाद रेफरी ने दूल्हन को विजेता घोषित कर दिया। वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed