फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video bull was attacking on woman aunty taught her a lesson news in hindi

Viral Video: महिला पर हमला कर 'चीता' बन रहा था सांड, आंटी ने ऐसे सिखाया सबक

Thu, 07 Nov 2024 01:04 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 07 Nov 2024 01:04 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला आवारा सांड के हमले का शिकार बनती हुई नजर आ रही है। हालांकि, महिला ने सांड के हमले का डटकर सामना किया और अपनी बहादुरी से सभी को चौंका दिया।

विज्ञापन
Viral Video bull was attacking on woman aunty taught her a lesson news in hindi
सांड ने महिला पर किया हमला - फोटो : X/@gharkekalesh

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला की बहादुरी देखकर हर कोई हैरान रह गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक आवारा सांड ने दिल्ली के आया विहार इलाके में एक महिला पर हमला कर दिया है। हालांकि, महिला ने हार नहीं मानी और सांड से डटकर मुकाबला किया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग महिला की हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


वीडियो में क्या है?
वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक महिला पर आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया। जब महिला गली से गुजर रही थी, तभी सांड ने उस पर आक्रमण कर दिया और वह जमीन पर गिर गई। सांड ने महिला को घेर लिया और उसके बाल अपने सींग में फंसा लिए। इस डरावनी स्थिति में भी, महिला ने हिम्मत नहीं हारी। उसने सांड के सींग को पकड़कर जोर से चिल्लाना शुरू किया और आसपास के लोगों से मदद के लिए पुकारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और सांड को महिला से अलग किए। सांड ने फिर दूसरी लड़की पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने मिलकर उसे वहां से भगा दिया। महिला की इस बहादुरी को देखकर लोग दंग रह गए और सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है। लोग महिला की हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Ajab Gajab: ये हैं दुनिया की चार रहस्यमयी जगहें जहां जाने से डरते हैं लोग, एक तो भारत में ही है

महिला की बहादुरी
इस घटना के बाद से लोग महिला की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि महिला ने साबित कर दिया है कि हिम्मत के आगे कोई ताकत नहीं। खबर लिखने तक इस वीडियो को 15 लाख से अधिक बार देखा जा चुका था, साथ ही इस वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed