फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video boy floating in the air viral video leaves people stunned jharkhand gumla

Viral Video:  हवा में पहले चलता है और दौड़ लगाने लगता है ये लड़का, सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है ये वीडियो

Fri, 22 Aug 2025 05:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 22 Aug 2025 05:03 PM IST
सार

Viral Video: एक खुले मैदान में स्टेज लगा है और सैकड़ों लोग इकट्ठा हैं। लड़का हवा में चलता दिख रहा है और लोग उसे सभी देखते ही रह जाते हैं। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि युवक जमीन से कुछ इंच ऊपर उठता है और ऐसे कदम बढ़ाता है मानो कोई अदृश्य सीढ़ी हो।

विज्ञापन
Viral Video boy floating in the air viral video leaves people stunned jharkhand gumla
 हवा में पहले चलता है और दौड़ लगाने लगता है ये लड़का - फोटो : Instagram/bestofanand

विस्तार

Viral Video: हम सभी को बचपन से ही पढ़ाया जाता है कि गुरुत्वाकर्षण से कोई नहीं बच सकता है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने इस सोच को बदल दिया है। वीडियो में एक लड़का स्टंट करता हुआ दिख रहा है। लड़का नीले रंग की टी-शर्ट और ग्रे पैंट पहना हुआ है और स्टेज पर स्टंट कर रहा है। लड़का किसी सुपरहीरो की तरह लग रहा है। 

विज्ञापन


एक खुले मैदान में स्टेज लगा है और सैकड़ों लोग इकट्ठा हैं। लड़का हवा में चलता दिख रहा है और लोग उसे सभी देखते ही रह जाते हैं। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि युवक जमीन से कुछ इंच ऊपर उठता है और ऐसे कदम बढ़ाता है मानो कोई अदृश्य सीढ़ी हो। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे न्यूटन के ग्रेविटी लॉ इस लड़के पर लागू ही नहीं हो। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। 
विज्ञापन


क्या ऐसा हो सकता है? 

लोगों का सवाल है कि क्या यह वीडियो असली? इसे इंस्टाग्राम पर bestofanand नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वायरल वीडियो पर कैप्शन लिखा है, झारखंड के गुमला का टैलेंट। हवा में चलता है गुमला का ये लड़का। कई लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि लड़का हवा में चल सकता है और सवाल खड़ा कर रहे हैं, तो कुछ लोगों ने अद्भुत बताया है। बताया जा रहा है कि हवा में चलने वाला लड़का झारखंड के गुमला का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Jupiter Facts: क्या बृहस्पति ग्रह पर कभी रह पाएगा इंसान? जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें   

View this post on Instagram

A post shared by BEST OF ANAND (@bestofanand)




Zara Hatke: इस देश में महिला और पुरुष पहनते हैं एक तरह के कपड़े, जानिए यहां की रोचक बातें

क्या है एयर-वॉकिंग स्किल?

एयर-वॉकिंग का मतलब होता है हवा में चलना, यानी ऐसा दिखाई देना जैसे कोई शख्स जमीन पर नहीं बल्कि हवा में कदम रख रहा हो। आसान भाषा में ऐसे समझिए एयर-वॉकिंग एक ऐसा स्टंट या ऐसा करतब है जिसमें इंसान बिना जमीन को छुए इस तरह चलता है कि देखने वालों को भ्रम होता है कि वह हवा में चल रहा है। बॉडी बैलेंस, कोर स्ट्रेंथ और पोजिशनिंग तकनीक से ही यह कला संभव होती है। कुछ लोग डांस मूव्स, इल्यूजन ट्रिक्स या मार्शल आर्ट्स से करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed