फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video: a python swallowed female dog sitting in House shocking video Goes Viral

Viral Video: घर की पालतू कुतिया के पास अचानक पहुंचा अजगर, फिर जो हुआ वीडियो देखकर फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

Tue, 29 Jul 2025 06:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 29 Jul 2025 06:18 PM IST
सार

Viral Video: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक अजगर ने बरामदे में बैठी एक कुतिया को जिंदा निगल गया। इस घटना के बाद गांव वालों में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन
Viral Video: a python swallowed female dog sitting in House shocking video Goes Viral
घर की पालतू कुतिया के पास अचानक पहुंचा अजगर, फिर जो हुआ वीडियो देखकर फटी रह जाएंगी आपकी आंखें - फोटो : एजेंसी

विस्तार

Viral Video: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक अजगर ने बरामदे में बैठी एक कुतिया को जिंदा निगल गया। इस घटना के बाद गांव वालों में दहशत फैल गई है। यह पूरा मामला ऊना जिले के विकास खंड बंगाणा की उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत कठोह के गांव धरूं का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, यहां पर संध्या देवी पत्नी स्वर्गीय किशन चंद अपने पोते योगेश के साथ सुबह करीब 5:00 बजे घर के बरामदे में सो रही थीं। बरामदे के एक कोने में बने बाथरूम के पास कुतिया बैठी हुई थी। इसी दौरान अचानक वहां पर एक अजगर आ गया और कुतिया पर हमला कर उसे जकड़ लिया। 
विज्ञापन


आवाज सुनकर संध्या देवी की नींद टूटी, तो देखा कि अजगर कुतिया को निगल रहा था। महिला ने तुरंत शोर मचाया पड़ोसियों को बुलाया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक अजगर  कुतिया को निगल चुका था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वार्ड पंच मीना कुमारी ने तत्काल बीट वन रक्षक को सूचना दी। इसके बाद ब्लॉक ऑफिसर संजीव रंधावा अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी सतर्कता से अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




Zara Hatke: दुनिया का सबसे खतरनाक सांप, कुछ सेकेंड में ही कर लेता है शिकार


गनीमत यह रही कि इस भयावह घटना में किसी इंसान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, इस घटना ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की निगरानी बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराईं जाएं।

Viral Video: स्कूटी सवार बुजुर्ग को पहले तो मारी टक्कर, फिर रिवर्स लेकर चढ़ाई थार, शख्स की हालत नाजुक

डीएफओ का बयान

जिला वन अधिकारी ऊना सुशील राणा ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव को देखकर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी उपमंडल बंगाणा के एक गांव में अजगर मिला था। यह अजगर संभवत जंगल से भोजन की तलाश में गांव की ओर आया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed