फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video A Centipede Kankhajura with thousands of legs was seen family members mistook it for a snake

Viral Video: घर की दीवार पर दिखा हजारों पैरों वाला कनखजूरा, घर वालों ने समझ लिया सांप, फिर हुआ ऐसा...

Fri, 11 Jul 2025 12:05 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 11 Jul 2025 12:05 PM IST
सार

Viral Video: इस वीडियो में जो कनखजूरा दिखा, वो ना सिर्फ काफी बड़ा था, बल्कि उसके शरीर पर हजारों पैर थे। सबसे हैरानी की बात ये थी कि ये दीवार पर चिपका हुआ था और ऊपर की ओर रेंग रहा था। ऐसा नजारा पहले किसी ने नहीं देखा था, इसलिए यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

विज्ञापन
Viral Video A Centipede Kankhajura with thousands of legs was seen family members mistook it for a snake
हजारों पैरों वाला कनखजूरा दिखा - फोटो : इंस्टाग्राम @poornimamanishnaik

विस्तार

अक्सर आपने बाथरूम, किचन या नालियों के पास एक छोटे से कनखजूरे को रेंगते हुए देखा होगा। यह जीव दिखने में थोड़ा डरावना और गंदा लगता है, इसलिए लोग इसे देखकर चिढ़ जाते हैं। आमतौर पर कनखजूरे जमीन पर या गीली जगहों पर पाए जाते हैं। लेकिन हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में जो कनखजूरा दिखा, वो ना सिर्फ काफी बड़ा था, बल्कि उसके शरीर पर हजारों पैर थे। सबसे हैरानी की बात ये थी कि ये दीवार पर चिपका हुआ था और ऊपर की ओर रेंग रहा था। ऐसा नजारा पहले किसी ने नहीं देखा था, इसलिए यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि यह कनखजूरा कई फीट लंबा है और उसके असंख्य पैर दीवार पर फैले हुए हैं। देखने में यह जीव इतना डरावना लग रहा था कि कई लोग तो वीडियो देखकर ही डर गए। आमतौर पर कनखजूरा छोटा और रेंगने वाला जीव होता है, लेकिन इस वीडियो में नजर आया जीव कुछ और ही था।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Poornima Manish (@poornimamanishnaik)

विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो उत्तर कर्नाटक का बताया जा रहा है। वहां स्थानीय लोग इस जीव को जरी कहते हैं। जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। किसी ने कहा कि यह देखकर डर लग रहा है, तो किसी ने मजाक में लिखा, “चाइना वाले अब इसे भी खाकर दिखाएं।” कई लोग हैरान थे कि ऐसा जीव भी धरती पर मौजूद है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा कनखजूरा कभी नहीं देखा। एक यूजर ने लिखा, "इतना बड़ा और डरावना जीव पहली बार देखा है।" वहीं दूसरे ने कहा, "ये तो किसी हॉरर फिल्म का सीन लग रहा है।"

वीडियो को लोग कर रहे हैं खूब शेयर
इस वीडियो ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि हमारी धरती पर अब भी कई ऐसे जीव मौजूद हैं, जिनके बारे में हमें जानकारी नहीं है। कभी-कभी जब ऐसे जीव सामने आते हैं तो वे हमें चौंका देते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार कनखजूरे की कई प्रजातियां होती हैं। कुछ बहुत छोटी होती हैं तो कुछ बहुत बड़ी भी हो सकती हैं। ये नमी वाली जगहों में रहना पसंद करते हैं और आमतौर पर इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाते। लेकिन जब उनका आकार इतना बड़ा हो जाए तो डर लगना लाजमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed